बिना छुट्टी के रोज ड्यूटी कर रही 6 माह की गर्भवती EMT, बोली- बच्चे को हेल्दी इंडिया का गिफ्ट दूंगी
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के पास उंडेरा गांव की धारा बेन ठाकर 6 माह की गर्भवती होने के बावजूद रोज ड्यूटी कर रही हैं। वह एम्बुलेंस-108 में ईएमटी (यानी इमर्जेंसी मेडिकल टेक्निशियन) के रूप में तैनात हैं। कोरोना महामारी के दिनों भी वो कोई अवकाश नहीं ले रहीं और निष्ठापूर्वक अपना काम करती हैं। उनसे बात हुई तो बोलीं कि, मैं अपने बच्चे को स्वस्थ भारत की भेंट देना चाहती हूं।'

बिना छुट्टी लिए ड्यूटी कर रही 6 माह की गर्भवती
धाराबेन ठाकर ने कहा- इस समय देश सेवा सबसे पहला कर्तव्य है। जिसे मैं भी निभा रही हूं। सामान्यत: 6 माह की गर्भवती महिला घर पर आराम कर रही होती हैं। और, ऐसे में जबकि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए लालबत्ती के समान है। फिर भी धाराबेन कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपना काम कर रही हैं। वह कहती हैं कि विपदा की इस घड़ी में हम देश के लिए खड़े नहीं रहेंगे, तो कौन होगा?''

11 साल से एम्बुलेंस-108 से जुड़ी हैं धारा
बता दें कि, धारा बतौर इमर्जेंसी मेडिकल टेक्निशियन पिछले 11 साल से एम्बुलेंस-108 से जुड़ी हुई हैं। नियम के अनुसार, उन्हें अवकाश तो आसानी से मिल सकता है। मगर, वो कहती हैं कि छुट्टी लेकर मैं घर पर बैठना नहीं चाहती। यह मेरी पहली संतान है। इस समय ड्यूटी पर तैनात होकर भी मैं उसकी पूरी देखभाल कर रही हूं। मैं उसे एक 'स्वस्थ भारत' की भेंट देना चाहती हूं। जब वो इस दुनिया में आए तो सबकुछ सही ही हो।'

'मेरे सामने ही कई लोग संक्रमित हो गए'
धारा बेन कहती हैं- मैंने भी देखा कि मेरे ही सामने अस्पताल में काम करते कई लोग कोरोना की चपेट में आ गए। मुझे उन्हें देखकर दुख हुआ। इस कारण मुझे डर भी लगा। अपने इस बच्चे के लिए भी चिंतित हुई, जो अभी गर्भ में हैं। मगर, सोच लिया है कि हम महामारी से निपटने में कामयाब होंगे। इसलिए, बिना अवकाश के ड्यूटी करती हूं।'












Click it and Unblock the Notifications