अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर एक साथ टकराईं 6 गाड़ियां, कार ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर वलसाड के नजदीक भयंकर हादसा हुआ। हाईवे के ब्रिज से गुजरती कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दीं, जिसके चलते उसके पीछे आने वाली 6 कारें आपस में टकराईं। वहीं, एक बाइक सवार भी उनकी चपेट में आ गया। इस हादसे से अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक जाम हो गया। बताया जा रहा है कि, हादसे में 5 लोग जख्मी हुए हैं। कई कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही दुरुस्त कराई।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, छह कारों के एक साथ टकराने का यह हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर वलसाड के नजदीक नदी पर आए पुल पर से गुजरती एक कार की वजह से हुआ। जहां एक कार अचानक रुक गई थी, तो उसके पीछे से दौड़ी चली आ रहीं 6 कारें एक-दूसरे से टकराईं। उन सभी कारों में से एक कार हाईवे पर जा रही एक बाइक के साथ भी टकराई थी। कारों में सवार लोगों को चोटें आईं। वहीं, बाइक सवार भी चपेट में आ गया। 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इससे पहले वलसाड के ही नजदीक जानलेवा हादसे हुए थे।

गुजरात में ही सूरत से हादसों के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। यहां दिवाली के एक हफ्ते के वैकेशन में 550 हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में 25 लोगों की जान चली गई। वहीं, 150 से ज्यादा घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस, सिविल हॉस्पिटल, स्मीमेर हॉस्पिटल और एंबुलेंस-108 सर्विस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 550 हादसों में से 360 हादसे शहरी इलाके में हुए और 192 ग्रामीण इलाकों में हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications