Porbandar Helicopter Crash: गुजरात के पोरबंदर में भीषण हादसा, क्रैश हुआ तटरक्षक बल का हेलीकाप्टर
Porbandar Helicopter Crash: गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर एक भीषण हादसा हो गया है। यहां तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 3 की मौत होने की बात सामने आई है।
आपातकालीन प्रतिक्रिया दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत सक्रिय किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव रुटीन उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन जवान सवार थे। आईसीजी अधिकारियों ने कहा, घटना में तीनों की जान चली गई है। पोरबंदर के पुलिस अधीक्षक भागीरथसिंह जाडेजा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12:10 बजे हुआ।
#WATCH | Gujarat: Indian Coast Guard ALH Dhruv crashed in Porbandar, Gujarat during a routine training sortie.
(Visuals from Bhavsinhji Civil Hospital in Porbandar) https://t.co/XyM9Hatola pic.twitter.com/GjKLKWOKIn
— ANI (@ANI) January 5, 2025
उन्होंने बताया कि ICG का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे, पोरबंदर हवाईअड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि चालक दल के तीन सदस्यों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से जली हुई हालत में पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया। कमला बाग पुलिस थाने के निरीक्षक राजेश कन्मिया ने कहा कि चालक दल के सभी तीन सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी SUV, 4 लोगों की गई जान
पोरबंदर के एसपी भागीरथ सिंह जड़ेजा ने बताया, "भारतीय तटरक्षक बल का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चालक दल के तीन सदस्य थे, जिन्हें बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या पुलिस और तटरक्षक बल घटना की जांच कर रहे हैं..."
#WATCH | Porbandar, Gujarat: Porbandar SP Bhagirath Singh Jadeja says, "An Advanced Light Helicopter of the Indian Coast Guard crashed while it was landing at Porbandar airport. There were three crew members on board the helicopter who were rescued and rushed to hospital.… https://t.co/XyM9Hatola pic.twitter.com/zCxsAdsUfO
— ANI (@ANI) January 5, 2025












Click it and Unblock the Notifications