गांधीनगर निकाय चुनाव: PM मोदी की मां हीराबेन ने कड़ी सुरक्षा के बीच डाला वोट, देखें तस्वीरें
गांधीनगर निकाय चुनाव: PM मोदी की मां हीराबेन ने कड़ी सुरक्षा के बीच डाला वोट, देखें Video
गांधीनगर, 03 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने रविवार (3 अक्टूबर) को गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के लिए मतदान किया। पीएम मोदी की मां हीराबेन की उम्र 90 साल से ज्यादा है। कड़ी सुरक्षा के बीच गांधीनगर के एक मतदान केंद्र पर पीएम मोदी की मां हीराबेन वोट डालने पहुंचीं और मतदान किया। पीएम मोदी की मां हीराबेन के साथ उनके छोटे भाई भी अपना वोट डालने पहुंचे थे।
Recommended Video

पीएम मोदी की मां का इस उम्र में भी खुद चल कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने आई थीं। पीएम मोदी की मां की सुरक्षा को देखते हुए मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षाबल मौजूद कर दिए गए थे। हीराबेन ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे रायसण के स्कूल में वोट डाला था।
गांधीनगर में 11 वार्डों में 44 सीटों के लिए मतदान अप्रैल 2021 में होने वाले थे लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। गांधीनगर निकाय चुनाव रविवार को सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के नतीजे अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
गांधीनगर महानगर पालिका में इस बार चुनाव के नतीजे दिलचस्प होने वाले हैं। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस सीट पर सालों से मुकाबला सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस में होता आया है। इस बार आप की एंट्री से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 2016 से गांधीनगर में बीजेपी जीत रही है।












Click it and Unblock the Notifications