Ahmedabad: पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबीयत खराब है, जिस वजह से उन्हें अहमदाबाद के अस्पातल में भर्ती करवाया गया। प्रधानमंत्री भी उनसे मिलने जाएंगे।

Ahemdabad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिस वजह से उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। उनकी उम्र करीब 100 साल है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां अपने अहमदाबाद स्थित घर पर थीं, तभी मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको कफ की दिक्कत बताई जा रही। ऐसे में तुरंत उनको यूएन मेहता अस्पताल पहुंचाया गया। उनके साथ पीएम मोदी के परिजन मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का अपडेट लिया।

पीएम मोदी जाएंगे अहमदाबाद
गुजरात के सीएम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थोड़ी देर में उनका स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचेंगे। खबर ये भी है कि पीएम मोदी भी अहमदाबाद मां से मिलने जा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

जन्मदिन पर पीएम ने की थी मुलाकात
18 जून 2022 को हीरा बा ने अपने 100वें साल में प्रवेश किया। इस दौरान खासतौर पर उनसे मिलने के लिए पीएम मोदी अहमदाबाद गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर धोए और गिफ्ट में उन्हें शॉल दी। वहीं इस महीने की शुरुआत में भी पीएम ने अपनी मां से मुलाकात की थी। उस दौरान वो गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट डालने गए थे। इतनी ज्यादा उम्र होने के बाद भी पीएम की मां ने मतदान किया था।

देशभर में हो रही उनके लिए कामना
वहीं हीरा बा के बीमार होने की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लग गया। फिलहाल वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी ओर देशभर में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Recommended Video

    PM Narendra Modi की मां Heeraben Modi की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+