चक्रवाती तूफान निकलने के बाद गुजरात में PM मोदी ने की CM संग रिव्यू मीटिंग, प्रभावितों को आर्थिक मदद दी जाएगी

अहमदाबाद। अरब सागर से पनपा चक्रवातीय तूफान "तौकते" अब निष्क्रिय हो चुका है। सोमवार और मंगलवार के दो दिनों तक इस तूफान ने गुजरात में बहुत नुकसान पहुंचाया। नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ एक हेलिकॉप्टर में भावनगर समेत सौराष्ट्र के कई इलाकों का जायजा लिया। उसके बाद अहमदाबाद आए।

PM Modi and CM Rupani review meeting to assess situation and damage caused by Cyclone Tauktae

Recommended Video

      Cyclone Tauktae: PM Modi ने Gujarat का Aerial Survey कर लिया नुकसान का जायजा | वनइंडिया हिंदी

      युद्ध स्तर पर होंगे पुनर्वास, राहत कार्य
      अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने चक्रवात की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां अधिकारियों ने मोदी को राज्य में हुए नुकसान से अवगत कराया। उसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी बैठक में ब्रीफिंग दी। अंत में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने की बात कही।
      मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि, प्रदेश में जनजीवन सामान्य करने को लेकर युद्ध स्तर पर पुनर्वास, राहत कार्य किया जाएगा।

      PM Modi and CM Rupani review meeting to assess situation and damage caused by Cyclone Tauktae

      प्रभावितों को आर्थिक मदद दी जाएगी
      मुख्यमंत्री ने कहा कि, सर्वेक्षण के बाद प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। खबरों के मुताबिक, चक्रवातीय तूफान, भारी बारिश और अंधड़ के कारण प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पेड़ धराशायी हुए हैं। 20 हजार से अधिक कच्चे घर ऐसे थे, जिन्हें नुकसान हुआ है। हजारों एकड़ की फसलें भारी बारिश से जूझीं और अंधड़ ने खेती तबाह कर दी। आम की फसल 75% बर्बाद हो गई। वहीं, बिजली ठप होने से प्रदेश के 3850 गांवों में अंधेरा छा गया। राज्यभर के कुल 5958 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।

      PM Modi and CM Rupani review meeting to assess situation and damage caused by Cyclone Tauktae

      ये जिले तौकते से ज्यादा प्रभावित हुए
      गुजरात में तौकते का ज्यादा असर अमरेली, गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, भावनगर व बोटाद जिलों पर पड़ा। सबसे अधिक मौतें सौराष्ट्र में ही हुईं। आधिकारिक रूप से 14 लोगों की जान चली गई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+