अहमदाबाद एयरपोर्ट 50 वर्षों के लिए अदाणी ग्रुप के हाथों में, अब वसूलेंगे पार्किंग का भी चार्ज
अहमदाबाद। गुजरात के प्रमुख हवाई अड्डे अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब पार्किंग चार्ज वसूला जाएगा। यहां जिस मैदान में निजी वाहन खड़े होते थे, उसे कॉर्डन किया गया है। ऐसा निजीकरण के चलते हुआ है। गौरतलब है कि, तीन हवाई अड्डों की जिम्मेदारी 50 वर्षों के लिए अदाणी ग्रुप को सौंपी गई है। ऐसे में अहमदाबाद एयरपोर्ट को टेकओवर करने के बाद अदाणी ग्रुप ने टर्मिनल के बाहर खुले मैदान का घेराव शुरू कर दिया है। इसी मैदान पर लोग कारें पार्क किया करते थे। टर्मिनल बिल्डिंग टी-1 और टी-2 के सामने मैदान में अब तक मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था थी।

खबर है कि, अब यहां इस दीपावली के बाद से सभी वाहनों चालकों से पार्किंग चार्ज वसूला जाएगा। इसके लिए, एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की कंप्यूटराइज्ड एंट्री के साथ बाहर निकलने पर दोबारा स्केनिंग की व्यवस्था की जा रही है। फिर उनसे पार्किंग चार्ज वसूलने की व्यवस्था हो जाएगी, तो सबको फीस देनी होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि, एयरपोर्ट पर आने वाले फोर व्हीलर के साथ टू-व्हीलर के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

अहमदाबाद एयरपोर्ट को अपने हाथों लेने वाले अदाणी ग्रुप ने जो डील की थी, उसी तरह वह पहले यानी कि 31 अक्टूबर से मंगलुरू, 2 नवंबर से लखनऊ हवाई अड्डे का भी अनुबंध कर चुका है। यानी देश के ये सभी एयरपोर्ट के संचालन, प्रबंधन और डेवलपमेंट का जिम्मा अदाणी ग्रुप के पास चला गया है। यह ग्रुप देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनियों में से एक है। गौतम अदाणी इसके मालिक हैं। वह मूलत: अहमदाबाद के ही रहने वाले हैं। खानदान में वे कुल सात भाई-बहन थे।












Click it and Unblock the Notifications