समुद्र में भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तानियों ने चलाईं गोलियां, बोट पर सवार एक मछुआरे को लगी

पोरबंदर। समुद्र से भारतीय मछुआरों को अगवा करने वाली पाकिस्तान मरीन सिक्योरटी एजेंसी द्वारा इस बार हद ही लांघ दी गई। पोरंबदर से मछली पकड़ने गए नौका सवार मछुआरों पर पाकिस्तानियों ने इस बार गोलियां बरसा दीं। जिससे एक मछुआरा घायल हो गया। बोट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनीष लोढारी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।

समुद्र में मछुआरों पर चलाईं गोलियां

समुद्र में मछुआरों पर चलाईं गोलियां

लोढारी ने कहा कि, पाकिस्तानियों की गोलीबारी में घायल मछुआरे को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। उसे बीते बुधवार की रात निशाना बनाया गया था। जब गुजरात से कुछ किमी दूर पोरबंदर की नाव पर सवार मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान पाकिस्तान मरीन सिक्योरटी एजेंसी के जवान आ धमके। उन्होंने मछुआरों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। तकरीबन चार राउंड फायरिंग किया गया। हालांकि, उसी दौरान हमारे कोस्टगार्ड्स दिखने पर पाकिस्तानी वहां से चले गए।

इंडियन कोस्टगार्ड्स को देखकर भागे

इंडियन कोस्टगार्ड्स को देखकर भागे

मछुआरों की ओर से इंडियन कोस्टगार्ड्स को बता दिया गया कि, पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत की गई है। जिसमें एक मछुआरे को गोली लगी है। यह सुनकर इंडियन कोस्टगार्ड्स ने पेट्रोलिंग तेज कर दी। हमलावरों को सबक सिखाने के लिए घटनास्थल के आसपास निगहबानी की जाने लगी।

56 भारतीय मछुआरों को अगवा किया

56 भारतीय मछुआरों को अगवा किया

संवाददाता ने बताया कि, बीते दिनों ही पाकिस्तानियों द्वारा समुद्र से 56 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया गया था। वो उन्हें लेकर कराची भाग गए। वहां मछुआरों को यातनाएं देने के लिए जेल में पटक दिया जाता है। उक्त वारदात के दौरान पाकिस्तानियों ने 10 से ज्यादा नावों को भी कब्जा लिया था। यहां पढ़ सकते हैं पूरी खबर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+