Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात में सोमवार से खुलेंगे पहली से 5वीं क्लास तक के स्कूल, पैरेंट्स की अनुमति जरूरी

गुजरात में सोमवार से खुलेंगे पहली से 5वीं क्लास तक के स्कूल, पैरेंट्स की अनुमति जरूरी

गांधीनगर, 21 नवंबर: कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला गुजरात सरकार ने लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक, सोमवार (22 नवंबर) से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद छात्रों के लिए खोले जाएंगे। हालांकि, बच्चे अभी अभिभावकों की सहमित पत्र के साथ ही स्कूल आ सकेंगे। यह बातें गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहीं हैं।

Offline classes for std 1 to 5 to begin from tomorrow in Gujarat

बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए सभी जरुरी सावधानियों का पालन किया जाएगा। स्कूल में मास्क, सेनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्ती के साथ लागू रहेंगे। बता दें कि कक्षा 6 से लेकर कॉलेज तक के छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई पहले ही शुरू हो चुकी है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी SOP का पालन करते हुए ही स्कूल ऑफलाइन क्‍लासेज़ शुरू किए गए हैं।

तो वहीं, राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी कक्षाओं को फिर से खोलने और लंबे समय तक ऑनलाइन क्‍लासेज़ के कारण पैदा होने वाले सीखने के अंतर को कम करने के बारे में अपनी सिफारिशें देने के लिए एक 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति की भूमिका सीखने के नुकसान को दूर करने के तरीके सुझाने तक सीमित है। कक्षाओं को फिर से खोलने पर अंतिम निर्णय राज्य शिक्षा विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+