लॉकडाउन में बीमार मां से मिलने मुंबई से गुजरात आ पहुंचा एक्टर, बोला- अब वो अकेली नहीं हैं
नवसारी। कोरोना लॉकडाउन के बीच एक एक्टर मुंबई से अपनी ही गाड़ी में 668 किमी का सफर तय करते हुए गुजरात आ पहुंचा। गुजरात में वह अपनी मां से मिलने आया। उसकी मां बीमार है और यहां पर अकेली थी। एक्टर ने किसी तरह मां के पास आने की ठानी। सबसे पहले उसने दोनों राज्यों की सरकारों से परमिशन मांगी। बिल्कुल लीगल तरीके से प्रॉब्लम शॉर्टआउट करते हुए वह मुंबई से चल निकला। फिर, कुछ ही घंटों में वह नवसारी पहुंच गया।

हम बात कर रहे हैं एक्टर हर्ष राजपूत की। हर्ष सीरियल 'नजर' में काम कर चुके हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने फोटो पोस्ट कर बताया कि, अभी मैं मां के पास हूं और खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया है। लोगों ने कमेंट करने शुरू किए तो हर्ष ने बताया कि, मैंने दोनों राज्यों से परमिशन मांगी थी। उसके बाद ही अपनी गाड़ी लेकर मुंबई से यहां पहुंचा। बकौल हर्ष, ''मां की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। नवसारी में वह अकेली थीं। ऐसे में किसी भी हालत में मुझे उनके पास पहुंचना था।'

'यहां आते ही मैंने पुलिस को इन्फॉर्म किया। उसके बाद मेरा चेकअप किया गया। नवसारी में मुझे घर पर ही 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने को कहा गया। अत: मैं किसी से नहीं मिलूंगा। मगर, मैं खुश हूं कि मैं मेरी मां के पास आ गया हूं, जो कि अब अकेली नहीं हैं।'












Click it and Unblock the Notifications