मल्टी लेवल मार्केटिंग से 300 करोड़ का कारोबार जमाया, ठगी का किंग राणा अब पकड़ में आया

मुंबई/वडोदरा। देशभर के शहरों में मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाले जहीर राणा को फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईडी (क्राइम) ने इस बार उसे मुंबई में पकड़ा। जहीर पर कमीशन का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ठगने के आरोप हैं। वह मूलत: गुजरात से ताल्लुक रखता है। उसकी अपराधिक गतिविधियों के चलते पहले भी उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद वह एक बार फिर गुजरात और महाराष्ट्र में अपना नेटवर्क फैलाकर लोगों को ठगने लगा। पुलिस उसे ढूंढने लगी तो अंडरग्राउंड हो गया था।

Multi level marketing scam King Zaheer Rana held, know his crime history

सीआईडी के अधिकारी के मुताबिक, घोटाला किंग जहीर राणा ने वडोदरा में हेल्थ कार्ड की एक स्कीम लांच करके बड़े पैमाने पर ठगी की। जहीर राणा व उसके बेटे अजीम राणा इस स्कैम में शामिल थे। उन्होंने सिलवासा के दो युवकों से करीब 38 लाख रुपए का निवेश कराकर रकम ठगी। पता चला है कि, सुपरनोवा कंपनी के मैनेजर सचिन खडसे एवं संतोष पाठक ने अपने मित्रों से जहीर राणा की ओरेकल रिटेल प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करवाया था। जिसके बाद जहीर राणा व उसके बेटे अजीम राणा ने वडोदरा का ऑफिस बंद कर दिया और फोन भी बदल लिया। उधर, पीड़ितों की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने राणा की तलाश शुरू की। अब राणा एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में है।

राणा के बारे में कहा जाता है कि, वह पैसों के दम पर फिल्म अभिनेताओं और नामी खिलाड़ियों को अपने कार्यक्रमों में बुलाता था और फिर उनसे उद्घाटन कराता था। लोगों को ठगने की यह उसकी मॉडस ऑपरेंडी भी थी। उसने देशभर में मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए अपना कारोबार फैलाया और खुद से जुड़ने वालों के साथ धोखाधड़ी की। गुजरात क्राइम ब्रांच के दस्ते को उसकी लंबे समय से तलाश थी। उसकी लोकेशन का पता चलने पर जहीर राणा को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद क्राइम ब्रांच उसे गुजरात लेकर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+