गुजरात से 19 राज्यों में गईं स्पेशल ट्रेनें, सबसे ज्यादा 550 रेलों ने 8 लाख प्रवासियों को यूपी पहुंचाया

अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान गुजरात में फंसे 14 लाख से ज्यादा प्रवासी अपने-अपने गृहराज्यों को जा चुके हैं। अधिकतर प्रवासी श्रमिकों को सरकार ने स्पेशल ट्रेनों के जरिए संबंधित राज्यों में छोड़ा। हजारों लोग बस एवं अन्य साधनों से गए। काफी संख्या में लोग यहां से पैदल भी निकले। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार का कहना है कि, प्रवासी श्रमिकों के लिए सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें गुजरात से चलीं। उन्होंने बताया कि, 8 लाख से ज्यादा श्रमिक 550 ट्रेन के जरिए यूपी भेजे गए।

more than 14 lakhs migrants leave gujarat so far, 8 lakhs workers return in uttar pradesh via special trains

साढ़े तीन लाख प्रवासियों को 228 ट्रेनों से बिहार भेजा गया। 80 ट्रेनों के सहारे करीब सवा लाख लोग ओडिशा पहुंचाए गए। गुरुवार को सूरत से ट्रेनों से 6.21 लाख से ज्यादा लोग रवाना किए गए। ढाई लाख से ज्यादा लोग अहमदाबाद से भी अपने गृहराज्यों को रवाना हुए। सरकार की मानें तो गुजरात से अब तक 19 राज्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं। जिनमें यूपी, बिहार, मप्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, केरल, हिमाचल प्रदेश एवं असम जैसे राज्य शामिल हैं।

more than 14 lakhs migrants leave gujarat so far, 8 lakhs workers return in uttar pradesh via special trains

गुजरात में प्रवासियों की संख्या करीब 40 लाख थी, जो यहां विभिन्न उद्योग-धंधों में कार्यरत थे। कामगारों की बड़ी तादाद अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, अंकलेश्वर, भरूच, राजकोट जैसे औद्योगिक शहरों में रह रही थी। प्रवासी श्रमिकों के अलावा राज्य के भीतर भी श्रमिक एक जिले से दूसरे जिले पहुंचे। कुछ लोग सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे औद्योगिक शहरों से सौराष्ट्र और आदिवासी बहुल मध्य गुजरात के जिलों की ओर लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+