शादी में घर आए युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ गया; बच्चे को अकेले ही पाल रही वह

अहमदाबाद. गुजरात के खेड़ा जिला स्थित डाकोर शहर में एक किशोरी से दोस्ती कर युवक उसका यौन शोषण करने लगा। किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो पता चलने पर युवक ने उसे छोड़ दिया। ​उधर, पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया। बेटी की प्रेग्नेंसी के बारे में सुनकर परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई। वे उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा होने लगी। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने और फिर मां बनने की खबर दूर-दूर फैलने लगी।

किशोरी के यहां चाचा की शादी में आया था वह

किशोरी के यहां चाचा की शादी में आया था वह

पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी को एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। दोनों में पहली बार बातचीत तब हुई थी, जब एक शादी कार्यक्रम था। वहां आए युवक ने हमारी बेटी से दोस्ती कर ली थी। यह बात घर में किसी और को मालूम नहीं थी। जब वह गर्भवती हुई तो वो अलग हो गया। बाद में यह पूरी बात बेटी ने हमें बताई। उसे लगता था कि वह युवक उसी से शादी करेगा।'

प्रेग्नेंट हुई तो खत्म कर लिए संबंध, अस्पताल में हुआ बच्चा

प्रेग्नेंट हुई तो खत्म कर लिए संबंध, अस्पताल में हुआ बच्चा

संवाददाता के अनुसार, आरोपी की पहचान अश्विन परमार के रूप में हुई है। वह वड़ताल का रहने वाला है। वह शादी में किशोरी के चाचा के घर आया था। वहीं, उसने किशोरी से दोस्ती कर ली थी। तब से दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन बने। युवक उसे शादी के सपने दिखाया करता था। हालांकि, किशोरी के गर्भवती होने पर उसने किशोरी से नाता तोड़ लिया था।

पीड़िता के घरवालों ने कहा अब बेटी से शादी करे आरोपी

पीड़िता के घरवालों ने कहा अब बेटी से शादी करे आरोपी

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरेापी युवक अब या तो बेटी से शादी करके नवजात बच्चे को अपनाए, या अपनी करनी के लिए जेल भुगते। पीड़िता के ​परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। वे चाहते हैं कि यदि वह युवक शादी को तैयार नहीं हो तो उसे उम्रकैद की सजा मिले। उधर, नवजात बच्चे को अभी वह किशोरी खुद ही पाल-पोष रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+