'BJP में शामिल होने के लिए मुझसे मोदीजी ने कहा था', बागी हुए 6 बार के MLA ने लगाए ये आरोप

gujarat political news: मधुभाई श्रीवास्तव, 6 बार के विधायक, जो पिछली बार गुजरात के वाघोडिया क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे, अब उन्‍होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल ने उन्हें फिर से नामांकित नहीं करने का फैसला किया था। मधुभाई की पहचान एक स्थानीय बाहुबली-राजनीतिज्ञ के तौर पर उभरी हुई है, उन्‍होंने अभी कहा कि मुझे 25 साल पहले "नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आग्रह पर" पार्टी में शामिल होने का मलाल है। मधुभाई भाजपा आलाकमान के खिलाफ कई बयान भी दिए हैं।

सब कुछ दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से तय होता है

सब कुछ दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से तय होता है

मधुभाई ने गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पर बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल टिकट के बारे में "कुछ नहीं कर सकते" क्योंकि "सब कुछ दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किया जाता है।", उन्होंने कहा कि हमने पटेल से बात नहीं की है। और, "मैं ऐसा क्यों करूंगा? मेरा पीएम मोदी और शाह के साथ सीधा संपर्क है। लेकिन टिकट कटने के बाद हमने उनसे बात नहीं की है।

2002 के गुजरात दंगों में आया था नाम

2002 के गुजरात दंगों में आया था नाम

सूत्रों ने कहा कि मधुभाई श्रीवास्तव उन छह बागियों में से एक थे, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में राज्य के मंत्री हर्ष सांघवी से मिलने से इनकार कर दिया था। एक समय था जब, मधुभाई श्रीवास्तव का नाम 2002 के गुजरात दंगों में आया था। निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतने के बाद मधुभाई 1995 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वह और उनके परिवार के सदस्य कांग्रेस, जनता दल और अन्य संगठनों के साथ भी रहे हैं।

मैं बीजेपी में अपनी मर्जी से नहीं आया

मैं बीजेपी में अपनी मर्जी से नहीं आया

उन्होंने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि, मैं बीजेपी में अपनी मर्जी से नहीं आया हूं। उन्‍होंने कहा- 'जब मैं 1995 में बड़े अंतर से जीता, तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह मुझसे भाजपा में शामिल होने का अनुरोध करने आए। यही एकमात्र कारण है कि मैं पार्टी में शामिल हुआ, "
कुछ साल बाद मुख्यमंत्री बनने से पहले पीएम मोदी उस समय राज्य में भाजपा के पदाधिकारी थे। शाह, जो अब केंद्रीय गृह मंत्री हैं, वे भी तब राज्य स्तर के राजनेता थे।

मधुभाई श्रीवास्तव ने कहा कि वड़ोदरा जिले के भाजपा प्रमुख अश्विन पटेल, जिन्हें उनके स्थान पर टिकट मिला, वह कभी भी स्थानीय चुनाव नहीं जीते हैं"। उन्होंने कहा, 'जाहिर तौर पर मैं भाजपा से बहुत परेशान और नाराज हूं। और, मैंने सभी पद छोड़ दिए हैं।'
हालांकि, मधुभाई की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया भाजपा ने अभी तक कोई नहीं दी है। पार्टी ने कुल सीटों में से 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में 5 मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष सहित 38 मौजूदा विधायकों को हटा दिया है।

हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान हुआ था, और गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है, जिसके परिणाम 8 दिसंबर को होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+