गांव में आकर शेरनी ने मार डाली गाय, फिर उसे बीच सड़क पर खाया, भीड़ 30 फीट दूर से देखती रही तमाशा

गीर सोमनाथ। गुजरात में गीर सोमनाथ जिले के रामपरा गांव में एक शेरनी चली आई। उस शेरनी ने रविवार दोपहर एक गाय को अपना शिकार बनाया। उसके बाद गाय को खींचकर बीच सड़क पर लाई और खाती रही। इस दौरान गांव वाले करीब 30 फीट दूर खड़े हो गए। काफी भीड़ एकत्रित हो गई और लड़के वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गए। इस दौरान कई यूजर्स ने गांववालों को खरी-खोटी सुनाई।

Lioness hunting a cow in Rampara village of Gir somnath

उधर, जब शेरनी गाय को खा रही थी तो किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के दस्ते ने शेरनी को भगाया तो वो शिकार छोड़कर जंगल की ओर चल पड़ी। घटना की जानकारी देते हुए सरपंच जगदीश भाई तलाविया ने बताया कि रविवार को तीन शेर-शेरनी की एक टोली गांव में घुसी थी। लोगों की चहल-पहल बढ़ी तो दो अन्य शेर तो जंगल की ओर चले गए, लेकिन शेरनी ने गाय को नहीं छोड़ा।

Lioness hunting a cow in Rampara village of Gir somnath

शेरनी ने गांव में घुसकर उस गाय को चपेट में लिया था और उसके बाद बीच सड़क पर अपना निवाला बनाया। कोई गांव वाला गाय को नहीं बचा सका। बाद में जब गाय मर गई तो गांव वाले शेरनी से 30 फीट दूर खड़े होकर शेरनी की तस्वीरें लेते रहे।

Lioness hunting a cow in Rampara village of Gir somnath

मालूम हो कि, गुजरात में शेर-तेंदुए यूं ही गांव कस्बों में चले आते हैं और फिर पालतू जानवरों को शिकार बनाते हैं। इससे पहले कुछ शेरों ने गधे को मार खाया था। इसी तरह भेड़-बकरियों को भी आकर खा जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+