देश की पहली सी-प्लेन सेवा: PM मोदी के उद्घाटन से पहले जानिए कितना होगा किराया, क्या रहेगी टाइमिंग

अहमदाबाद। देश की पहली सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मोदी खुद साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया कॉलोनी तक 31 अक्टूबर को सी-प्लेन में सफर कर सकते हैं। सबसे पहले गुजरात में शुरू हो रही इस तरह की सुविधा के लिए खास विमान मालदीव से मंगवाए गए हैं। दिलचस्प यह है कि विमान करीब 50 साल पुराना है। सी-प्लेन सर्विस को ऑपरेट करने वाली एयरलाइन स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने दावा किया है कि, अब भी यह सी-प्लेन सबसे सुरक्षित एयरक्रॉफ्ट में से एक है।

Recommended Video

    Gujarat: 31 October को PM Modi देश के पहले Seapalne Service का करेंगे उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी
    कई देशों में सर्विस दे चुका यह सी-प्लेन

    कई देशों में सर्विस दे चुका यह सी-प्लेन

    रजिस्ट्रेशन नंबर 8Q-ISC वाला य​ह सी-प्लेन कनाडा, तुर्की, मालदीव में सेवाएं दे चुका है और अब गुजरात में सर्विस देगा। संवाददाता ने बताया कि, सी-प्लेन सर्विस स्पाइस जेट की सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएगी। स्पाइस शटल के माध्यम से उड़ान के लिए 15 सीटर ट्विन-300 विमान का उपयोग किया जा सकेगा। सेवा का लाभ लेने इच्छुक लोग 30 अक्टूबर, 2020 से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। स्पाइसजेट आंतरिक जलमार्ग या नदियों से हवाई संपर्क का परीक्षण करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन है, जिसने 2017 से भारत में कई परीक्षण किए हैं।

    देश में कहां-कहां हो चुके टेस्ट?

    देश में कहां-कहां हो चुके टेस्ट?

    भारत में सी-प्लेन लैंडिंग परीक्षणों का पहला चरण स्पाइस जेट द्वारा नागपुर और गोष्ठी में और दूसरा चरण मुंबई के गिरगांव चोपाटी में शुरु किया गया था। गुजरात में शुरू होने जा रही सी-प्लेन सर्विस के बारे में बताते हुए स्पाइस जेट के अधिकारी ने कहा कि, हमारे द्वारा लॉन्च किया जाने वाला ट्विन ओट्टर-300 विमान शुरु किया जाएगा। यह विमान उड़ान में सुरक्षित होने के साथ ही साथ दुनिया में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाला विमान है। जो अपनी ताकत, विश्वसनीयता, अभूतपूर्व छोटी टेकऑफ़ और लैंडिंग क्षमता, पेलोड क्षमता और उत्कृष्ट बाहरी दृश्यता के लिए जाना जाता है। ट्विन ओट्टर 300 को ट्विन टर्बोप्रॉप प्राट एंड व्हिटनी पीटी 6 ए-27 इंजन से लैस किया गया है। यह इंजन अपनी विश्वसनीयता के लिए भी जाना जाता है।

    कितना किराया चुकाना पड़ेगा लोगों को?

    कितना किराया चुकाना पड़ेगा लोगों को?

    टिकट के बारे में, स्पाइस जेट की ओर से कहा गया है कि, सरकार की उड़ान योजना के तहत सभी समावेशी वन-वे टिकट 1,500 रुपये से शुरू होंगे।' हालांकि, इससे पहले यह बताया जा रहा था कि एक तरफा किराया ही 4,800 रुपये होगा। अपनी शुरुआत के साथ ही सी-प्लेन केवडिया (नर्मदा जिला) से साबरमती रिवरफ्रंट-अहमदाबाद के बीच की 136 किमी की दूरी 45 मिनट में तय करेगा। स्पाइस जेट का स्टेटमेंट है कि, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से केवडिया मार्गों पर दैनिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

    क्या रहेगी सी-प्लेन सर्विस की टाइमिंग?

    क्या रहेगी सी-प्लेन सर्विस की टाइमिंग?

    सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन तो 31 अक्टूबर को होगा। मगर, पहली सी-प्लेन सर्विस 1 नवंबर से शुरू हो सकती है। सी-प्लेन की हवाई ट्रिप रोज सुबह 8 बजे अहमदाबाद से शुरू होगी। हर दिन सी-प्लेन निर्धारित रूट पर 8 ट्रिप पूरी करेगा। इसकी कैपेसिटी 19 पैसेंजर की है। हालांकि, अभी कहा जा रहा है कि एक बार में 12 यात्री बैठाए जाएंगे। स्पाइस जेट के अनुसार, इस एयरक्रॉफ्ट की सर्विस नियमित तौर पर हुई है और अब भी बढ़िया कंडीशन में हैं।

    केवडिया से 110 मगरमच्छों को हटाया गया

    केवडिया से 110 मगरमच्छों को हटाया गया

    इस सर्विस के उद्घाटन से पहले केवडिया से करीब 110 मगरमच्छों को भी हटाया जा चुका है। आज बताया गया कि, मोदी 'सी प्लेन' द्वारा ही सीधे साबरमती से केवडिया तक पहुंचेंगे। इस दौरान वह दिनभर का समय केवडिया में बिताएंगे। इसके चलते केवडिया को कोरोना फ्री करने का अभियान चलाया जा रहा है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती भी है। मोदी के यहां आने से पहले केवडिया के सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ भी ले सकेंगे

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ भी ले सकेंगे

    एक अन्य दिलचस्प जानकारी यह है कि, सी-प्लेन की सुविधा शुरू होने के बाद अहमदाबाद में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी मजा लिया जा सकेगा। इस तरह के रेस्टोरेंट साबरमती नदी का जलस्तर लेवल में रखा जाएगा। इसके लिए रिवरफ्रंट में प्रोजेक्ट शुरू किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने का जिम्मा अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+