'कंगना रनौत' अब नगर निगम चुनाव में भी, गुजरात में इस दल के नेता के साथ दिखे पोस्टर

वडोदरा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह महाराष्ट्र में शिवसेना के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के चलते उनके निशाने पर हैं, जबकि कंगना खुद भाजपा का समर्थन करती रही हैं। अब गुजरात में वडोदरा के नगर निगम चुनाव से पहले कंगना के पोस्टर नजर आ रहे हैं। मगर, यह पोस्टर किसी भाजपा नेता के नहीं, बल्कि एक छोटे राजनीतिक दल के नेता ने लगवाए हैं।

kangana ranaut

यहां तस्वीर में आप देख रहे होंगे कि, वडोदरा नगर निगम चुनाव से पहले एक दीवार पर कंगना रनौत के चेहरे वाला पोस्टर लगा हुआ है। जिसमें कंगना के साथ रामदास अठावले की तस्वीर लगी हुई है। इस तरह के पोस्टर वडोदरा के काला घोड़ा एरिया में चिपके नजर आ रहे हैं। जिनमें कंगना रनौत भी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि, यह पोस्टर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) द्वारा लगवाए गए हैं। इस पार्टी के रामदास अठावले अध्यक्ष हैं।

दरअसल, गुजरात के वडोदरा में नगर निगम चुनाव के पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) अपने नेता को सुर्खियों में लाना चाहती है। मगर, क्या कंगना ने उनका सपोर्ट किया? यह सवाल अब लोगों के दिमाग में उठ रहा है। खबरों में यह चर्चा होने लगी है कि, वडोदरा के नगर निगम चुनाव में अब 'कंगना रनौत' भी उतर पड़ीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+