गुजरात के Junagadh में दो मंजिला इमारत गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल
गुजरात के Junagadh में दो मंजिला इमारत गिरने की खबर है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य चलाकर प्रभावित लोगों की मदद की।
हादसे के बारे में दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इमारत के मलबे के नीचे दबने से एकही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। इमारत सब्जी मंडी के पास थी और नीचे दुकानों से लोग खरीदारी कर रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, जमींदोज भवन काफी पुरानी इमारत थी और शनिवार को आई बाढ़ के कारण नींव कमजोर हो गई। सोमवार को भवन अचानक गिर गया। पिछले दिनों भारी बारिश के बाद शहर में कई कच्चे मकान भी ढहे हैं।
जूनागढ़ के कलेक्टर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। आपदा कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद NDRF की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। दो पुरुष और दो बच्चों के शव मलबे से निकाले गए।
#WATCH आज 1:10 पर आपदा कंट्रोल रूम की ओर से हमें दातार रोड के पास एक इमारत गिरने की सूचना मिली। NDRF की 2 टीमें मौके पर पहुंची...बचाव कार्य जारी है। अब तक 4 शवों को निकाला गया है, जिसमें 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। मलबा हटाने का काम जारी है: अनिल राणावासिया, कलेक्टर, जूनागढ़ https://t.co/kQtLOaCsno pic.twitter.com/10WR1CrIdy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2023
इससे पहले सोमवार दोपहर आई समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जूनागढ़ में दो मंजिला भवन जमींदोज होने के बाद जेसीबी मशीन और बाकी जरूरी रेस्क्यू उपकरणों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इमारत गिरने की घटना शहर के दातार रोड पर कडियावाड के पास हुई है।
दातार रोड जूनागढ़ में काफी बिजी इलाका माना जाता है। बिल्डिंग सघन आबादी वाले इलाके में बनी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिल्डिंग काफी पुरानी है और इसमें रहने वाले लोगों को भवन खाली करने का नोटिस भी दिया गया था।
VIDEO | Rescue operations underway in Gujarats Junagadh where a two-storey dilapidated building collapsed earlier today. pic.twitter.com/50b5kg8xRe
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2023
बता दें कि बिल्डिंग गिरने से पहले जूनागढ़ में मौसम काफी खराब था। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में भारी बारिश के बाद इमारत धराशायी हो गई।खबरों के अनुार, गिरनार पर्वत पर भारी बारिश के बाद जूनागढ़ में पानी का सैलाब आया था।
सैलाब के कारण जूनागढ़ के लोगों को काफी नुकसान हुआ था। नवभारत की खबर के अनुसार, भवन गिरने के हादसे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका है।इमारत गिरने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
#WATCH | Gujarat | A two-storeyed building collapsed in Junagadh. Several feared trapped. Further details awaited. pic.twitter.com/nxVeU0njSn
— ANI (@ANI) July 24, 2023
मलबा हटाने और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए स्थानीय पुलिस, कमिश्नर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और डायरेक्टर जनरल (डीजी) स्तर के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications