गुजरात में भी ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक, जामनगर में साउथ अफ्रीका से लौटा शख्स पॉजिटिव

नई दिल्ली, 4 दिसंबर: कर्नाटक के बाद अब गुजरात में भी कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है, जहां जामनगर में एक शख्स पॉजिटिव मिला। उसके जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई। हाल ही में वो साउथ अफ्रीका की यात्रा करके आया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थित बताई जा रही। इसके अलावा उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रैस कर उनकी जांच की जा रही है। ये भारत में ओमिक्रोन का तीसरा केस है।

corona

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकॉल के मुताबिक शख्स की पूरी पहचान उजागर नहीं की। वो दिन पहले ही वो साउथ अफ्रीका से लौटकर आया था। एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई, जिसमें वो पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया। जिसमें ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई। इस वजह से उसको आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया। साथ ही यात्रा का पूरा रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है।

Recommended Video

    Omicron Variant: Gujarat में South Africa से लौटा एक शख्स निकला पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी

    होटल से भागा ओमिक्रोन का मरीज
    एक ओर सरकार ओमिक्रोन वेरिएंट से निपटने के लिए तमाम जरूरी कदम उठा रही है, तो दूसरी ओर लोग लापरवाही की हदें पार करते जा रहे हैं। हाल ही में कर्नाटक में जो ओमिक्रोन का मरीज मिला था, उसे एक होटल में आइसोलेट किया गया, लेकिन वो वहां से भाग गया। उसकी उम्र 66 साल थी। अपने साथ वो निजी लैब से मिली कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी लेकर गया। कर्नाटक सरकार के मुताबिक 10 अन्य यात्री भी लापता हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है।

    डॉक्टर का सैंपल लैब भेजा
    वहीं केरल में एक डॉक्टर यूके से लौटकर आया था, जो जांच में पॉजिटिव मिला। उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। चिंताजनक बात ये है कि उसने वापस आने के बाद केरल के कई जिलों की यात्रा भी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+