कांग्रेस के गुजरात प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए जगदीश ठाकोर, विधायक दल के नेता सुखराम राठवा

गांधीनगर। गुजरात से कांग्रेस पार्टी की बड़ी खबर आई है। कांग्रेस आलाकमान ने जगदीश ठाकोर को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी यह नियुक्ति चौंकाने वाली है। अब से पहले तक इस पद के लिए हार्दिक पटेल या दीपक बाबरिया का नाम ज्यादा उछाला जा रहा था। हालांकि, पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल और हार्दिक पटेल के बीच बैलेंस करने के लिए जगदीश ठाकोर को पद सौंपा गया है।

President of Gujarat Pradesh Congress

बता दें कि, नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर 22 अक्टूबर को दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के विधायकों की राहुल गांधी के साथ बैठक हुई थी। उस बैठक में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई थी। राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई उस बैठक में गुजरात के करीब 25 नेता शामिल हुए थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल के नेता के नाम पर भी चर्चा की। तभी से नेता विपक्ष के लिए आदिवासी नेता व विधायक सुखराम राठवा का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, पाटीदार नेता वीरजी ठुमर के नाम की भी चर्चा हुई। अब आज गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष व नेता विपक्ष के नामों की घोषणा की गई है।

news

हार्दिक को बनाया गया था कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस ने गुजरात में पिछले साल हार्दिक पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। सोनिया गांधी ने उन्हें तल्काल प्रभाव से कार्यकारी अध्यक्ष बनवा दिया था। उस सिलसिले में कांग्रेस के संगठन माहसचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया था, जिसमें हार्दिक पटेल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के आॅर्डर थे। चूंकि, हार्दिक पटेल पाटीदार नेता के रूप में गुजरात के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। कुछ साल पहले ही वह पाटीदार आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। जिसके बाद वह राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+