6 युवकों ने विधवा को घोंपे चाकू, फिर संकरी गली में फेंककर फरार हुए, मच्छर नामक युवक मुख्य आरोपी
सूरत। गुजरात के सूरत जिले में सहारा दरवाजा के पास क्वीन टावर के पीछे स्थित झोपड़-पट्टी इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसे छह लोगों ने दिनदहाड़े चाकू से मारा। वो एक विधवा महिला थी। रविवार को जब वह बेटे को घर पर नहीं मिली तो वो उसे खोजने निकला था। तभी पास की एक संकरी गली में उसकी लाश मिली। वो खून से लथपथ थी। गली में उसका खून बिखरा हुआ था। उसे देखकर बेटे की चीखें निकल गईं। कुछ समय बाद वहां पुलिस आ पहुंची।

पुलिस ने कहा कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी की पहचान मच्छर उर्फ तरूण नाम के शख्स के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि, सहारा दरवाजा के पास बन रहे क्वीन टावर के पीछे रणछोड़ कुकण (54) विधवा मां गौरीबेन के साथ रहता था। कुकण दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी मां गौरीबेन का कुछ दिनों पहले मोहल्ले में रहने वाले मच्छर से झगड़ा हुआ था। बीते रविवार की शाम को गौरीबेन मच्छर को समझाने-बुझाने गई थी। जहां मच्छर ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू से गौरीबेन को बुरी तरह जख्मी कर डाला गया। इस तरह उसे मौत के घाट उतार दिया गया। फिर वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उनकी पहचान मच्छर उर्फ तरूण, उसके दोस्तों योगेश, दलू, चिम्पाजी, नरेश, उमेश के रूप में हुई। उधर, पुलिस द्वारा मृतका की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा कहा गया कि, सभी आरोपितों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications