गुजरात: तालाब में फेंके गए नारियल को पकड़ते समय डूब गया लड़का, विधायक कुछ न कर सका
कच्छ। गुजरात में कच्छ जिले के मुंद्रा में स्थित तालाब में एक लड़का विधायक की आंखों के सामने ही डूब गया। कोई उस लड़के को बचा न सका। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पूजन के बाद फेंके गए नारियल को पकड़ने के लिए कूदा था। उस मर्तबा दो और लड़के भी तालाब में कूदे थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

जानलेवा बना परंपरा में कूदना
बता दें कि, कच्छ के गांवों में जब भी नदी या तालाब मॉनसून के मौसम में पानी से लबालब हो जाते हैं तो लोग पूजा-अर्चना करते हैं। यहां परंपरा है कि, आरती के बाद नदी-तालाब में जो ज्यादा दूर तक नारियल फेंकेगा और पकड़ेगा, वो ज्यादा भाग्यशाली होगा। इसी मर्तबा गांव के लड़के नारियल लेने के लिए नदी-तालाब में छलांग लगाते हैं।

कोई बाहर नहीं निकाल सका
इसी प्रकार मंगलवार दोपहर जब तालाब-पूजन के बाद एक लड़का नारियल पकड़ने तालाब में कूदा तो डूबने लगा। खास बात यह है कि, उस वक्त तालाब किनारे सैकड़ों लोगों के साथ मुंद्रा (कच्छ) के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह जाडेजा भी मौजूद थे। और भी कई अधिकारी वहां थे, जिन्हें तालाब पूजन के लिए विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। मगर, कोई उस लड़के को बाहर नहीं निकाल सका। बाद में उसकी खोज के लिए गोताखोरों को बुलवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications