मधुमेह-हृदय रोग जैसी 8 बीमारियों से पीड़ित 87 साल की वृद्धा ने दी कोरोना को मात

जामनगर। कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों में कई ऐसे मरीज भी शामिल हैं, जिन्हें पहले से ही कई कई बीमारियों ने जकड़ा हुआ है। ऐसे लोगों को कोरोना से बचना बहुत मुश्किल होता है। मगर, गुजरात के जामनगर में एक 87 वर्षीय वृद्धा अब तक न सिर्फ आठ विभिन्न रोगों से लड़ी है, वरन् कोरोना को भी मात दे दी है।

In Jamnagars GG Hospital, an 87 year old woman recovered from Covid 19

जी हां, यह सच है कि मधुमेह-हृदय रोग जैसी 8 बीमारियों से पीड़ित वृद्धा की ताजा रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। हालांकि, वह पिछले 21 दिनों से अस्पताल में इलाज करा रही थी। डॉक्टरों को यह डर था कि, एक रोग की दवा देने पर कहीं दूसरा रोग नुकसान न पहुंचा दे। इस वृद्धा की पहचान भगवतीबेन त्रिवेदी के तौर पर हुई है। उसे हृदय रोग, मधुमेह, ब्लडप्रेशर, थाइराइड, रीढ़ की हड्डी खिसक जाने की बीमारी थीं।

In Jamnagars GG Hospital, an 87 year old woman recovered from Covid 19

आठ विभिन्न रोगों से ग्रस्त होने के बावजूद जब भगवतीबेन त्रिवेदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आखिर में 21 दिनों बाद वह संक्रमण से मुक्त हुईं। अब वह कहती हैं कि सख्त कलेजे की बदौलत आप किसी भी बीमारी को हरा सकते हैं। यह अलग बात है कि, उन्हें कुछ दिन वेंटिलेटर का सपोर्ट भी देना पड़ा था। किंतु, वह यह कहती हैं कि, एक दिन जरूर स्वस्थ होकर घर लौटूंगी।

In Jamnagars GG Hospital, an 87 year old woman recovered from Covid 19
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+