गुजरात: 300 कॉलेजों में फर्स्ट ईयर की कक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी, सरकार ने दी अनुमति

colleges reopen in gujarat 2021, सूरत। दक्षिणी गुजरात में वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी से संबद्ध 300 कॉलेजों में 8 फरवरी से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर की क्लासें शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा प्रवेश परीक्षाएं भी होने लगेंगी। इस बारे में राज्य सरकार ने घोषणा की थी। सरकार ने पढ़ाई शुरू करने की अनुमति दी। इससे पहले यहां जुलाई में फर्स्ट ईयर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि, कोरोना की वजह से अॉफलाइन पढ़ाई बंद थी। स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई ही करवाई जा रही थी।

In Gujarat, UG PG First Year Classes In 300 Colleges will Start From February 8

वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की ओर से अब कहा जा रहा है कि, विद्यार्थियों को कॉलेज आना होगा। हालांकि, अभी हाजिरी के लिए सरकार ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। एक अधिकारी ने कहा कि, विद्यार्थियों की हाजिरी को लेकर वीर नर्मद साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी शुक्रवार को कॉलेजों को आदेश जारी कर सकती है। उन्होंने बताया कि, यहां ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले साल में 300 कॉलेजों में 40000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं, सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को अभी कॉलेज नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इसमें यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के जरूरी निर्देश
कॉलेजों में विद्यार्थियों की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू कराने के साथ ही शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि, एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठ सकेगा। शिक्षा विभाग के आदेश हैं कि, स्कूल-कॉलेजों में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करनी होगी। इसके अलावा मास्क पहनना भी अनिवार्य है। विभाग ने स्कूल-कॉलेज के संचालकों को कहा है कि, परिसर में सैनिटाइजर और टेंप्रेचर मापने की सुविधा होनी चाहिए। वहीं, हॉस्टल में एक रूम में 2 विद्यार्थी न रखने के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+