कोरोना वायरस से जूझ रही 28 साल की महिला को हुआ बच्चा, नवजात की रिपोर्ट निगेटिव आई

आणंद। गुजरात में कोरोना पॉजिटिव एक महिला की डॉक्टर्स ने सफल प्रसूति कराई। जो बच्चा जन्मा, उसकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस लीं। यह मामला आणंद के सिविल अस्पताल से सामने आया है। इसी अस्पताल में कोरोना के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहीं एक वार्ड में उपचाराधीन महिला की सफल प्रसूति करवाई गई।

in anand covid hospital, a Successful Delivery Of Covid-19 Positive Woman

बता दें कि, आणंद शहर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला को गत माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वो प्रे​ग्नेंट भी थी। उसे दर्द उठने लगा तो डॉक्टर्स ने जांच की। जिसके बाद बच्चे की डिलीवरी कराई गई। फिर, जच्चा एवं बच्चा को गहन उपचार के लिए आणंद के सिविल अस्पताल से वडोदरा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

in anand covid hospital, a Successful Delivery Of Covid-19 Positive Woman

डॉक्टर्स का कहना है कि, महिला को आणंद के जनरल अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद रविवार को महिला को प्रसूति पीड़ा हुई थी। तब डॉ. समीरभाई मलेक एवं उनकी टीम ने डिलीवरी कराई। पाया कि, शिशु का वजन कुछ कम था। शायद समयावधि से पहले यह सफल प्रसूति करवाई गई। हालांकि, नवजात की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव ही आई है। यह बात रेपिड टेस्ट करवाने के बाद पता चली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+