दोनों हाथों में चाकू लेकर ससुराल पहुंचे पति ने सबको बनाया निशाना, ससुर-साली की मौत, पत्नी और साढ़ू भी गंभीर

सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स अपने सगे-संबंधियों के लिए हैवान बन गया। वह दोनों हाथों में चाकू लेकर ससुराल पहुंचा। जहां उसकी ससुर से कहासुनी हुई। गुस्से में वह ससुर को चाकू घोंपने लगा। उसकी साली यानी की ससुर की बेटी बीच-बचाव को आई तो उसके भी चाकू मारे। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी और साढ़ू पर भी जानलेवा हमला किया। इस दौरान ससुर और साली की मौत हो गई। वहीं, हत्यारे की पत्नी व साढ़ू गंभीर घायल हो गए। बाद में पड़ोसियों ने उसे काबू किया और फिर जमकर पीटा।

husband Arrived In laws, killed His Father in law And Sister in law, Wife And Brother in law Injured

पुलिस के अनुसार, दोनों हाथों में चाकू लेकर ससुराल पहुंचे पति ने अपनी पत्नी समेत कई लोगों पर हमला किया। उसने बेरहमी से ससुर व साली को मौत के घाट उतारा। वहीं, पत्नी व साढ़ू को भी घायल किया। हत्यारोपी पति की पहचान मूली गांव के रहने वाले भरत कोरडिया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि, भरत का अपने घर पर पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। जहां पत्नी डेढ़-दो महीनों से रह रही थी। इससे भरत खफा था।

वह इतना रुष्ट हुआ कि बीते रोज दोनों हाथों में चाकू लेकर ससुराल सरोड गांव जा पहुंचा। वहां घर पहुंचते ही उसका अपने ससुर दामजीभाई चावडा से झगड़ा। भरत ने जो चाकू अपने हाथों में लिए हुए थे, उन्हीं चाकूओं को ससुराली जनों में मारा। ससुर को लहूलुहान कर दिया। साली जब अपने पिता को बचाने आई तो उसके भी पेट और सीने में चाकू घोंप दिया। फिर, भरत की पत्नी और भरत के साढ़ू ने भी भरत को रोकने की कोशिश की। भरत ने पत्नी और साली के पति पर भी हमला कर दिया।

पत्नी मीना और साली सोनलबेन के पति ललितभाई भी भरत द्वारा काफी जख्मी कर दिए गए। वहां मचे शोर-शराबे को सुनकर पड़ोसी भी दौड़े चले आए। उन्होंने भरत को पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने भरत को जमकर पीटा। पड़ोसियों एवं अन्य परिजनों द्वारा भरत को काबू किए जाने के बाद वारदात में घायल पत्नी मीना और ललित को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हत्यारे दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि, पड़ोसियों की पिटाई से हत्यारोपी पति भी जख्मी हुआ और उसे अस्पताल भिजवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+