'हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे', गुजरात चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन पर बोले KRK

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के सफाये के लिए कमाल राशिद खान ने आम आदमी पार्टी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कल एमसीडी के नतीजों को लेकर भी आम आदमी पार्टी को बधाई दी थी।

KRK

अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने गुजरात चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है, "गुजरात से कांग्रेस का सफाया करने के लिए आम आदमी पार्टी का धन्यवाद! केजरीवाल ने वहीं किया है कि हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे।" आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के शुरुआती नतीजों में आम आदमी पार्टी 5-7 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और गिर गया है। कांग्रेस सिर्फ 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 150 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

एमसीडी चुनाव पर भी दी थी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि केआरके ने बुधवार को एमसीडी चुनाव के नतीजों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए कहा था कि आखिरकार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बीजेपी से मुक्त करा ही लिया, अब बीजेपी दिल्ली में अगले 25 साल तक कोई चुनाव नहीं जीत पाएगी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई। बता दें कि आप ने दिल्ली एमसीडी में 134 सीटें जीतकर बीजेपी को 15 साल बाद सत्ता से बाहर कर दिया है। बीजेपी को इस चुनाव में 104 सीटें मिलीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+