Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' ने कैसे मचाई तबाही, ये 5 Video देख सिहर जाएंगे आप

Cyclone Biparjoy Video: 'बेहद गंभीर' चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' के लैंडफॉल ने गुजरात में काफी तबाही मचाई। बिपारजॉय की वजह से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के भावनगर जिले में पिता और बेटे की मौत हुई।

एनडीआरएफ ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि गुजरात में चक्रवात बिपारजॉय की वजह से अब तक 23 लोग घायल हैं। वहीं 24 जानवरों और 2 इंसानों की मौत हुई है। हालांकि गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Cyclone Biparjoy Video

इसी बीच ट्विटर पर #Gujaratcyclone और #बिपरजॉय टॉप ट्रेंड कर रहा है। #Gujaratcyclone और #बिपरजॉय के साथ कई लोगों ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से मची तबाही की खौफनाक वीडियो शेयर की है। इन वीडियो में दिख रहा है कि फिलहाल गुजरात में कैसे हालात हैं।

देखें ट्विटर पर सबसे ज्यादा बिपरजॉय को लेकर वायरल हुए 5 वीडियो...

(ये वीडियो सिर्फ ट्विटर से लिए गए हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते)

अब धीरे-धीरे कमजोर होगा बिपारजॉय

हालांकि अब धीरे-धीरे बिपारजॉय के कमजोर होने लगेगा। आईएमडी के अपडेट के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय की वर्तमान हवा की गति 85-95 किमी से लेकर 105 किमी प्रति घंटा है। दोपहर तक इसके 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आज आधी रात तक, यह 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगा।

गुजरात के अधिकारियों ने कहा कि हवाओं से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के बाद गुजरात के करीब 940 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+