Gujarati New Year पर PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, कहा- गुजरात हमेश ऊंचाइयों को छूए
Gujarati New Year पर PM मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, कहा- गुजरात हमेश ऊंचाइयों को छूए
Gujarati New Year 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra modi) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने (Union Home Minister Amit Shah) गुजराती नव वर्ष (gujarati new year) यानी बेस्टु वरस की गुजरात के लोगों को बधाई दी। तो वहीं, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल बुधवार 26 अक्टूबर की सुबह मंदिर गए और गुजरात की समृद्धि के लिए कामना की। बता दें कि गुजराती नव वर्ष यानी बेस्टु वरस की शुरूआत दिवाली के अगले दिन से होती है। यह काफी पुरानी परंपरा है और इस दिन लोग मंदिर जाते है पूजा-पाठ करते है।

गुजराती नव वर्ष पर पीएम मोदी ने गुजराती में अपने ऑफिशिटल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'सभी गुजरातियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं...!! आज से शुरू होने वाला नया साल आपके जीवन को रोशन करे और आपको प्रगति के पथ पर ले जाए।' ट्वीट में कहा गया, 'नए संकल्पों, नई प्रेरणाओं और नए लक्ष्यों के साथ नया साल मुबारक हो इस आकांक्षा के साथ कि गुजरात हमेशा उपलब्धि की ऊंचाइयों को छुए...।'
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर गुजरात के लोगों को शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट किया, "मेरे सभी भाइयों और बहनों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं। यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां और खुशियां लेकर आए।" बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुजराती न्यू ईयर मनाया जाता है, जिसे बेस्टु वरस के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 26 अक्टूबर को गुजराती नव वर्ष मनाया जा रहा है, जो गुजराती समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।












Click it and Unblock the Notifications