गुजरात टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से 1200 छात्रों का डेटा लीक, प्रबंधन बोला- बस फोटो चोरी हुई हैं

अहमदाबाद। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी [GTU] में ऑनलाइन परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स से जमा कराया गया डेटा लीक हाे गया है। यह पता चलते ही स्टूडेंट्स चिंतित हो उठे हैं। उनकी परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि, 1200 से ज्यादा स्टूडेंट्स का डेटा लीक हुआ है।

प्रबंधन ने दी सफाई

प्रबंधन ने दी सफाई

इस पर गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने सफाई दी है कि, केवल फोटो ही चोरी हुई हैं। इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। किंतु, स्टूडेंट्स अपने डेटा लीक होने के कारण अधिक परेशान हैं, क्योंकि डेटा के साथ हैकर्स कुछ भी कर सकते हैं। सूरत समेत दक्षिण गुजरात एवं उत्तर गुजरात के हजारों छात्र जीटीयू से जुड़े कॉलेजों में पढ़ते हैं।

दक्षिण गुजरात के 4000 से अधिक आवेदन हुए थे

दक्षिण गुजरात के 4000 से अधिक आवेदन हुए थे

यू​निवर्सिटी के ऐलान के बाद स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन एग्जाम देने के लिए आवेदन किया था। मगर, डेटा लीक होने के डर के चलते अन्य विश्वविद्यालय भी ऑनलाइन एग्जाम लेने से कतराने लगे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि, सूरत समेत दक्षिण गुजरात के 4000 से अधिक स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन एग्जाम देने के लिए एप्लाई किया।

जीटीयू में 17 अगस्त काे होनी है ऑफलाइन परीक्षा

जीटीयू में 17 अगस्त काे होनी है ऑफलाइन परीक्षा

यूनिवर्सिटी के प्रबंधन की तरफ से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही परीक्षाओं की तैयारी की गई है, जिसमें स्टूडेंट्स की तरफ से उनका आवेदन मंगाया गया है। प्रबंधन ने कहा था कि, जो स्टूडेंट्स ऑफलाइन परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें 17 अगस्त काे परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से 21 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक स्टूडेंट्स के पास से आवेदन मंगाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+