Gujarat: किसान के घर से चोरी हुई 1.7 करोड़, खोजी कुत्ते ने रुपए ढूंढे में कुछ यूं की पुलिस की मदद

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद जिले में किसान के चोरी हुए 1.7 करोड़ रुपए की ढूंढने में एक खोजी कुत्ते ने कमाल कर दिया। खोजी कुत्ते ने 1.7 करोड़ रुपए के चोरी मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद की, जिसके बाद पुलिस दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाई।

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में बताया, 'पेनी नाम के डोबरमैन ने दो आरोपियों बुद्ध सोलंकी और उसके साथी विक्रम सोलंकी को पकड़ने में पुलिस की मदद की। इन दोनों आरोपियों ने 12 अक्टूबर को कथित तौर पर किसान की रकम चुराई थी,जो पुलिस ने पूरी रकम बरामद कर ली।'

Gujarat News

पुलिस के मुताबिक, 52 वर्षीय एक किसान ने अपने गांव के निकट लोथल पुरातात्विक स्थल के पास जमीन का एक टुकड़ा बेचा, जिससे उसे 1.07 करोड़ रुपए मिले थे। कोथ थाने के सब-इंस्पेक्टर पीएन गोहिल ने बताया कि किसान इस पैसे से दूसरी जगह जमीन खरीदना चाहता था, इसलिए उसने 2 प्लास्टिक की थैलियों में कैश भरकर अपने कच्चे मकान में रख दिया था।

बताया कि 12 अक्टूबर को किसान अपने घर पर ताला लगाकर किसी काम से आणंद जिले के तारापुर गया था। इसी दौरान कुछ लोग खिड़की के पास लगी ईंटें हटाकर घर में घुसे और थैलियों को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अगले दिन चोरी की सूचना मिली और फिर उन्होंने इलाके के 30 संदिग्धों और 14 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ शुरू की।

बताया कि पुलिस ने चोरों के रास्ते का पता लगाने के लिए पेनी के साथ मौके पर डॉग स्क्वायड पहुंचा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पेनी बुद्ध के घर से कुछ दूरी पर एक स्थान पर रुका। वह पहले से ही हमारे संदिग्धों की सूची में था, क्योंकि उसे नकदी के बारे में पता था। जब आरोपी को अन्य संदिग्धों के साथ खड़ा किया गया, तो पेनी थोड़ी देर के लिए उसके पास रुका।

इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और 53.9 लाख रुपए बरामद किए। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात कबूल कर ली और पुलिस को विक्रम की संलिप्तता के बारे में भी बताया। शेष राशि गांव में विक्रम के घर पर मिली। गोहिल ने बताया कि बुद्ध को पता था कि किसान शहर से बाहर होगा, इसलिए उसने विक्रम के साथ मिलकर योजना बनाई और पैसे चुरा लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+