गुजरात निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 25 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे, AIMIM ने 21, सत्तारूढ़ भाजपा ने एक भी नहीं

अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक आ रहे हैं। यहां 6 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान होना है। ऐसे में चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों पर है। सूबे में सक्रिय प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ अन्य प्रांतों से भी कुछ दलों की एंट्री हुई है। इस बार यदि मुस्लिम प्रत्याशियों पर गौर किया जाए तो पाएंगे कांग्रेस ने 25 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं आवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी यहां चुनाव लड़ रही है। उस पार्टी ने 21 प्रत्याशी उतारे हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार इस चुनाव में नहीं उतारा है।

Recommended Video

    Gujarat Election: Asaduddin Owaisi बोले- Congress है BJP की B टीम | वनइंडिया हिंदी
    Gujarat Municipal Elections: Congress 25, AIMIM 21, but BJP havent any muslim candidate

    गुजरात के सबसे बड़े शहर शहर के मक्तमपुरा वार्ड में कांग्रेस के सभी चारों उम्मीदवार मुस्लिम हैं। कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों का प्रदर्शन देखा जाए तो कांग्रेस ने वर्ष 2015 के महानगर पालिका चुनाव में 24 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था। जिनमें से 20 को जीत मिली थी। वहीं, एक मुस्लिम उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में भी जीता था। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने गुजरात में होने वाले महानगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

    Gujarat Municipal Elections: Congress 25, AIMIM 21, but BJP havent any muslim candidate

    राज्य में इसी माह छह महानगरपालिकाओं में चुनाव होंगे। जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर शामिल हैं। इन सभी के लिए भाजपा ने गुरुवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। हालांकि, प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद राजकोट, वडोदरा और जामनगर में भाजपाइयों के बीच ही ठन गई। जिन्हें टिकट नहीं मिला, वो गुस्सा हो गए। राजकोट में दो नेताओं ने तो शहर भाजपा अध्यक्ष से अभद्र व्यवहार भी किया। जिसके चलते उन्हें पार्टी ने दोनों को निलंबित कर दिया।

    गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को मात देने का दावा किया। पाटिल ने कहा कि, हमारे उम्मीदवार आज विजय मुहूर्त में नामांकन भरेंगे।' बता दिया जाए कि, उपरोक्त छह महानगरपालिकाओं का चुनाव आगामी 21 फरवरी को होना है। जिसके लिए नामांकन शनिवार तक भरे जाएंगे। उसके पश्चात् 23 फरवरी को मतगणना होगी। अभी उपरोक्त सभी महानगरपालिकाओं में सत्ताधारी दल भाजपा का शासन है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+