गुजरात: एक दिन में 1500 से ज्यादा लोग कोरोना से मुक्त हुए, अब तक 40 लाख से ज्यादा टेस्ट

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,28,949 पहुंच गया है। हालांकि, बीते रोज यहां 1,510 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए। यह संख्या विगत 24 घंटो में मिले नए कोरोना मरीजों (1,408) से ज्यादा रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, कल 14 लोगों की मौत हुई।

Gujarat: More than 1500 people discharged from hospital in one day, when they defeated Coronavirus

चिंता की बात यह है​ कि यहां के 2 सबसे बड़े शहरों अहमदाबाद व सूरत में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अकेले अहमदाबाद में सबसे अधिक 35,489 मामले सामने आए। कोरोना से मौतें भी इसी शहर में ज्यादा हुईं। अब तक 1792 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सूरत में भी कोरोना संक्रमित की संख्या 27,114 पहुंच गई है और यह गुजरात में दूसरे नंबर पर चल रहा है। सूरत में कोरोना के कारण ही 746 लोग मर गए।

Gujarat: More than 1500 people discharged from hospital in one day, when they defeated Coronavirus

वडोदरा में कोरोना संक्रमित की संख्या 11147 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 172 पहुंच गई। राजकोट में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में अब तक 8170 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं इससे मरने वालों की संख्या 128 है। राज्य में अभी तक कुल 3,384 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Gujarat: More than 1500 people discharged from hospital in one day, when they defeated Coronavirus

गुजरात सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 40,48,274 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। जिसमें से 1,28,949 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में दर्ज 14 मौतों में से सूरत में 5 लोगों की मौत, राजकोट में 3 लोगों की मौत, अहमदाबाद में 3 लोगों की मौत, व वड़ोदरा में 2 और गांधीनगर में 1 की मौत हुई है।

हालांकि, राज्य में अभी तक कुल 1,09,211 लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए, उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है। राज्य में अभी कुल 16,354 एक्टिव केस हैं जिसमें से 89 लोगों की हालत नाजुक है उन्हें वेन्टीलेटर पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+