Covid 19 Gujarat: तीसरी लहर में पहली बार मिले 12000 से ज्‍यादा नए मरीज, जानें PM मोदी के गृहराज्य का हाल

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में यहां नए केस 12 हजार के आंकड़े को पार कर 12,753 हो गए। कोरोना की तीसरी लहर में यह पहली बार है, जब एक दिन में इतने मरीज मिले। इससे पहले यहां 7 मई 2021 को 12 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले थे।

Gujarat: More than 12000 new patients found for the first time in the third wave of covid 19, know the situation of PM Modis state

सरकार ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए 8 महानगरों समेत दो शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है, इसके बावजूद कोरोना-केसों में कमी नहीं आ रही है। यहां अहमदाबाद और सूरत जिलों में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। राज्य में मिलने वाले कुल मामलों के आधे से ज्यादा मामले इन्हीं दोनों जिलों में दर्ज हो रहे हैं। अहमदाबाद में सोमवार को जहां 4409 नए मरीज मिले, वहीं सूरत में नए मरीजों की संख्‍या 3 हजार को पार करके 3419 पर पहुंच गई।

Gujarat: More than 12000 new patients found for the first time in the third wave of covid 19, know the situation of PM Modis state

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि, प्रदेश में कल कोरोना से कुल 5 मौतें हुईं, जिनमें से 3 अकेले सूरत से थीं। इसके अलावा राज्‍य में एक्टिव केसों ने भी चिंता बढ़ा दी है, यह आंकड़ा 70 हजार के पार चला गया है। एक स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि, राज्य में अब तक 938993 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 10,164 पर पहुंच गई है। इन दिन मौतों की बात करें तो सूरत में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हुई कुल 5 मौतों में से 3 मौतें सूरत में हुई।

कल अहमदाबाद और पंचमहाल में एक-एक व्‍यक्ति की मौत हुई। वहीं, 5,984 मरीजों को ठीक होने पर कल अस्पताल से छुट्टी दी गई। बताया जा रहा है कि, अब तक कुल 858455 लोग ऐसे हैं, जो ठीक होने पर डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट घटकर 91.42 पर्सेंट हो गई है।

Gujarat: More than 12000 new patients found for the first time in the third wave of covid 19, know the situation of PM Modis state

1 हफ्ते में ही 34 लोगों की मौत
तारीख मौतें
11 जनवरी 3
12 जनवरी 4
13 जनवरी 5
14 जनवरी 2
15 जनवरी 7
16 जनवरी 8
17 जनवरी 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+