गुजरात के गृह राज्यमंत्री के चाचा की नाक पर घूंसा मारकर पड़ोसी ने ली जान, लिफ्ट में हुआ था विवाद
सूरत। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के चाचा की एक विवाद में जान चली गई। उनका नाम महेश कांतिलाल संघवी था। उन्हें एक युवक ने घूंसे मारे थे, जिससे उनकी नाक टूट गई थी और ज्यादा खून बहने से हालत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामला मंत्री के संबंधी का होने पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को पकड़ लिया। अब उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना सूरत के अडाजण पाटिया पेट्रोल पंप के पास रतन पार्क अपार्टमेंट के करीब हुई। जहां रहने वाले गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के चाचा 63 वर्षीय महेश कांतिलाल संघवी का अपार्टमेंट के लिफ्ट में जाने को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। कांतिलाल संघवी बुजुर्ग थे और उन पर पड़ोसी शख्स ने घूंसों से वार किया था। बताया जा रहा है कि, नाक पर घूंसा लगने से कांतिलालभाई के खून निकलने लगा। पता चलने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 63 वर्ष के थे। वहीं, हमलावर युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है।
कांतिलाल संघवी की मौत के बाद उनकी बेटी फोरम संघवी ने रांदेर पुलिस स्टेशन में आरोपी पड़ोसी बोनी कमलेश मेहता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। वह एक युवक है, जो 26 वर्ष का है। कांतिलाल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि, उनकी नाक से ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हुई। इस घटना के बाद गुजरात गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी दुखी हैं। उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक के परिवार के मुताबिक, कांतिलाल अपनी बेटे फोरम के साथ खरीददारी करने के लिए गए थे और सामान लेकर घर लौटे थे। शनिवार की शाम साढ़े 4 बजे वह ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट में 9वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट पर जा रहे थे। तब लिफ्ट 5वीं मंजिल पर रुकी। जहां 5वी मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने लिफ्ट ने पहले नीचे जाने की बात की। कांतिलाल ने उससे कहा कि मेरे पास सामान है और मैं बाहर से आया हूं, थक भी गया हूं.. पहले हमें घर जाने दो। मगर, युवक ने नीचे जाने का बटन दबा दिया..इससे बहस होने लगी और विवाद हो गया। आरोप है कि, युवक ने वहीं उन पर जानलेवा हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications