Gujarat Hospital Leaked Video: अस्पताल से महिलाओं के प्राइवेट वीडियो लीक,यूट्यूब -टेलीग्राम पर हो रहा सर्कुलेट

Gujarat Hospital Leaked Video: आज तक होटलों, मॉल के चेंजिंग रुम में छिपे खुफिया कैमरों की कहानियों के बारे में आप सबने सुना होगा लेकिन अब गुजरात के एक अस्पताल से बेहद शर्मनाक करने वाला मामला सामने आ रहा है।गुजरात के एक मैटरनिटी अस्पताल से गर्भवति महिलाओं के प्राइवेट वीडियो यूट्यूब और टेलिग्राम चैनल पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो हॉस्पिटल के सीसीटिवी कैमरे का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के लेकर अस्पताल में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Gujarat Hospital Leaked video

क्या है पूरा मामला ?

गुजरात के राजकोट से एक चौंकने वाला मामला सामने आ रहा है जो महिलाओं की सुरक्षा और उनकी प्राइवेसी को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है ।दरअसल, गुजरात के राजकोट के एक प्राइवेट हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज लिक हुआ है जिसमें महिला मरीजों के प्राइवेट वीडियो देखे जा रहे हैं।

राजकोट में 'पायल मैटरनिटी' अस्पताल के स्त्री रोग विभाग से गाइनकॉलजिकल चेकअप कराने वाली महिलाओं के प्राइवेट वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन चैनलों पर कई तरह के अश्लील कमेंट्स किए गए हैं और ऐसी वीडियो देखने के लिए कई ऑफर दिए गए हैं।

हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज लीक

ये वीडियो हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है। जब यूट्यूब और टेलिग्राम चैनलों पर ये वीडियो तेजी से सर्कुलेट होने लगा तब अहमदाबाद साइबर सेल की नजरों में आया और इस पर जांच शुरू हुई। साइबर सेल ने इन वायरल वीडियो को डिलीट करवा रही है लेकिन इन चैनलों पर ये वीडियो लाखों बार देख जा चुका है। इस वीडियो में महिला मरीजों को एक नर्स इंजेक्शन लगाते दिख रही है और मरीज से गुजरती में बात करते दिख रही है।

ये भी पढ़े:Jhansi Viral Video: 4 सीटर ऑटो में बैठे 19 सवारी, पुलिस का माथा चकराया, देखें Video

टेलीग्राम लिंक पर 7 वीडियो वायरल

अस्पताल का ये सीसीटीवी फुटेज क्लिप 'मेघा MBBS' नाम के यूट्यूब और टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया है। यूट्यूब के कमेंट सेक्शन ने वीडियो का टेलीग्राम लिंक भी दिया गया है और ऐसी वीडियो देखने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर भी दिए गए हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के एसीपी हार्दिक मकड़िया ने बताया, सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो का यूट्यूब चैनल एक साल पहले जनवरी में बनाया गया है वहीं टेलीग्राम चैनल पिछले साल सितंबर में बना है। टेलीग्राम चैनल जिसे यूट्यूब के डिस्क्रिप्शन में दिए लिंक्स से प्रमोट किया जा रहा इस पर 90 से अधिक लोग है।

चेकअप रुम में सीसीटीवी क्यों ?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मैटरनीटि अस्पताल में मरिजों के प्राइवेसी का सरासर उल्लंघन किया गया है। जब गर्भवती महिलाओं का टेस्ट हो रहा था तो उस कमरे में सीसीटीवी कैमरे का क्या काम? ऐसे में महिलाओं के प्राइवेसी की जिम्मेदारी किसकी है? पुलिस इस घटना के अपराधी को पकड़ने में अभी तक नाकामयाब रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+