बारिश से तबाह हुईं फसलों पर किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी, 15 दिनों में सर्वे का काम पूरा होगा

गांधीनगर। गुजरात में हो रही भारी बारिश के चलते कुछ जिलों किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की मांग पर राज्य सरकार ने उन्हें नुकसान के एवज में आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Gujarat govt will provide aid to farmers for crop loss, survey in Next 15 days

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि, नुकसान के एवज में किसानों को मदद दी जाए। यह मदद किसानों को राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) के आधार पर मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए राज्य में अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है।

Gujarat govt will provide aid to farmers for crop loss, survey in Next 15 days

इस बारे में जानकारी देते हुए कृषि मंत्री आर.सी. फलदू ने बताया कि, गुजरात में जिन किसानों की फसलों को 33 फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचा होगा, उन किसानों को यह सहायता वितरित की जाएगी। इसके लिए सर्वे के आदेश भी दिए जा चुके हैं। फलदू बोले कि, अब 15 दिनों में नुकसान के सर्वे का काम पूरा किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आदेश जारी किया है।

Gujarat govt will provide aid to farmers for crop loss, survey in Next 15 days

मंत्रिमंण्डल की बैठक को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को पहुंचे व्यापक नुकसान के संदर्भ में मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई थी। उसके बाद ही यह तय हुआ कि, बारिश के पानी से हुए नुकसान के लिए लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+