Gujarat: अहमदाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, हुए 9 धमाके,दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर

गांधी नगर। अहमदाबाद के वटवा में गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन फेस-2 की एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियों को बुलाना पड़ा।आग के कारण नौ धमाके हुए, धमाके इतने तेज थे कि इससे आस पास की फैक्ट्रियों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए, आग कैसे लगी इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Gujarat: अहमदाबाद की कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 25 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर

मालूम हो कि रविवार को भी अहमदाबाद के बापू नगर इलाके के श्याम शिखर कॉम्प्लेक्स में स्थित 20 दुकानों में भीषण आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी, आग लगने से करोड़ रुपए के नुकसान होने की बात सामने आई थी। राहत की बात ये थी कि जिस समय आग लगी उस वक्त कॉम्पलेक्स की सभी दुकानें बंद थी।चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा था कि, 'आग किस वजह से लगी, इसका पता तो जांच के बाद ही लगेगा, सोने-चांदी के व्यापरियों की बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि दुकानों में रखा उनका सोना-चांदी आग लगने की वजह से पिघल गया है।'

चाय बनाते वक्त आग लगी

कॉम्प्लेक्स में चाय बनाते वक्त गैस से आग लगी थी। आग ने दुकान के बाहर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स को अपनी चपेट में ले लिया और इस तरह आग भीषण होती चली गई और अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आती चली गईं। क्योंकि, सभी दुकानों बड़े-बड़े साइन बोर्ड एक-दूसरे से चिपके हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+