Gujarat Election Result: मतगणना शुरू होते ही हार्दिक पटेल ने बताया बीजेपी की कितनी सीटें आ रही हैं?
Gujarat Election 2022 बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने बताया कि पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं।

Recommended Video

Gujarat Election Results 2022: दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। तमाम एग्जिट पोल्स में गुजरात के अंदर बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऐसे में नतीजे क्या होंगे ये आज पता चल जाएंगे। वैसे गुजरात का चुनाव इस बार काफी अलग रहा, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने भी यहां जमकर प्रचार करते हुए अपनी जीत का दावा किया। इस बीच वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तो जानिए उन्होंने क्या कहा?
अहमदाबाद में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हार्दिक पटेल गुजरात में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी 135 से 145 सीटें लेकर फिर से सत्ता में आ रही है, हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं। हार्दिक ने कहा कि काम के आधार पर सरकार बन रही है।
उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी की सरकार में पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। वे 'कमल' दबाते हैं, क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसने सुशासन किया और इस भरोसे को मजबूत किया है।
BJP भारी बहुमत से जीतेगी: पटेल
हार्दिक पटेल ने कहा कि हमें और जनता को भरोसा है कि BJP जीतेगी। BJP ने जिस तरह से गुजरात में सुशासन कायम किया और लोगों को सुरक्षा दिया है तो निश्चित रूप से चुनाव में BJP भारी बहुमत से जीतेगी। इससे तय होगा कि आने वाले 25 साल गुजरात का कैसा होगा।
पिछली बार आई थीं बीजेपी की 99 सीटें
बता दें कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पिछले 27 साल से बीजेपी यहां लगातार सरकार बना रही है। 1995 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से यहां कब्जा जमाया हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 99 सीटें जीतीं थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें अपने नाम की थी। कर एक बार फिर से सरकार बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications