Gujarat Election Result 2022: जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जीता चुनाव
गुजरात की टॉप कैंडिडेट्स में शुमार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) जामनगर उत्तर (jamnagar north) सीट से चुनाव जीत गई हैं।
Jamnagar North Assembly Election 2022 Results (जामनगर उत्तर विधानसभा चुनाव परिणाम): गुजरात की टॉप कैंडिडेट्स में शुमार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja ) चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने जामनगर उत्तर हाई-प्रोफाइल सीट से बड़ी जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के मुताबिक रिवाबा जडेजा 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं है।

काउंटिंग में एक दफा तीसरे नंबर आईं, फिर
वोटों की गिनती के शुरुआती दौर से रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट (Jamnagar north seat) से आगे चल रही थीं। हालांकि बाद में वो तीसरे नंबर पर खिसक गई थीं, लेकिन फिर उन्होंने ऐसी बढ़त बनाई, जो जीत की ओर ले गईं और जामनगर नॉर्थ सीट पर बीजेपी का परचम फहरा दिया।

रिवाबा जडेजा को कुल 84,336 वोट मिले
दरअसल, जामनगर उत्तर सीट पर चुनाव लड़कर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने इसे खासा रोचक बना दिया था। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार रिवाबा जडेजा को कुल 84,336 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आप उम्मीदवार करसन कर्मूर 33,880 मत मिले। वहीं कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा को 22822 वोटों से संतोष करना पड़ा।

जीत के बाद रिवाबा जडेजा का बयान?
जामनगर उत्तर से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से कार्यरत है और विकास का एक मॉडल स्थापित किया है, लोग भी इस विकास यात्रा को भाजपा के साथ मिलकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ये साफ है कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ थी और आगे भी रहेगी।

मौजूदा विधायक का कटा टिकट, रिवाबा को मिला
जामनगर उत्तर सीट से इस बार बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्र जडेजा का टिकट काटकर रिवाबा को उम्मीदवार बनाया है। दो बार से यहां 2012 और 2017 से धर्मेंद्र सिंह जडेजा को जीत मिली थी, हालांकि 2012 में वो कांग्रेस के उम्मीदवार थे। और 2017 में बीजेपी से चुनाव लड़कर जीते थे। धर्मेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ आपराधिक केस होने के चलते बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया और फिर साल 2019 में भाजपा ज्वाइन करने वाली रिवाबा को अपना उम्मीदवार बनाया।

ननद और सुसर ने किया था कांग्रेस के लिए प्रचार
यह इस इसलिए भी रोचक है कि क्योंकि यहां से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी के खिलाफ उनकी ननद नैना जडेजा (Naina Jadeja) ने कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया है। रविंद्र जडेजा की बहन के अलावा पिता ने भी कांग्रेस कैंडिडेट के लिए प्रचार किया था।
#WATCH जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा ने जामनगर में अपने पति और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ रोड शो किया।
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, वह AAP उम्मीदवार करशनभाई करमूर से 50,456 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं।#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/g10q22rPTX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022












Click it and Unblock the Notifications