Gujarat Assembly Elections 2022: मनीष सिसोदिया बोले- 27 साल में महज 73 स्कूल ठीक कर पाई भाजपा

Delhi Deputy CM and education minister Manish Sisodia गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कम ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच सत्तारुढ़ बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) में जबरदस्त टक्कर चल रही है।

Gujarat Assembly Elections 2022: Delhi Deputy CM and education minister Manish Sisodia गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कम ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच सत्तारुढ़ बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) में जबरदस्त टक्कर चल रही है। आप इस बार बीजेपी को सीधा टक्कर दे रही है। शिक्षा मॉडल को लेकर चुनावी मैदान में आई आप लगातार बीजेपी को चुनौती दे रही है। गुजरात में सरकारी स्कूल की खराब स्थिति को लेकर आप ने बीजेपी पर निशाना साधा है। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की चुनौती के बाद सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे।

'बीजेपी नेता जल्द डेट फिक्स करेंगे'

'बीजेपी नेता जल्द डेट फिक्स करेंगे'

मनीष सिसोदिया ने आप मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे उम्मीद है कि सीआर पाटिल हमें गुजरात में सरकारी स्कूल दिखाने के अपने निमंत्रण से पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए जल्द ही एक डेट फिक्स करेंगे। मनीष सिसोदिया अपने दौरे की शुरुआत गुजरात के नवसारी में सीआर पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों से करेंगे।

'...15 हजार साल लगेंगे'

'...15 हजार साल लगेंगे'

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में पिछले 27 वर्षों में सिर्फ 73 सरकारी स्कूल फिक्स किए हैं। इसके हिसाब से भाजपा को पूरे गुजरात में 40,800 सरकारी स्कूलों को ठीक करने और अपग्रेड करने में 15 हजार साल लग जाएंगे।

'पांच साल में बदली दिल्ली की तस्वीर'

'पांच साल में बदली दिल्ली की तस्वीर'

उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ पांच साल में दिल्ली के सरकारी स्कूल बाकी दुनिया के बराबर है। लोग गुजरात में भी उनका मॉडल चाहते हैं, क्योंकि ये लोग स्कूल ठीक करने के लिए 15000 साल तक इंतजार नहीं करना चाहते हैं।

'काफी बच्चे शिक्षा से वंचित'

'काफी बच्चे शिक्षा से वंचित'

उन्होंने कहा कि आज कल जब भी मैं और सीएम केजरीवाल गुजरात जाते हैं तो लोग हमें ढहते ढांचे वाले स्कूल दिखाते हैं। उनके बच्चों के लिए कोई सुविधा नहीं है। वे हमें बताते हैं कि भाजपा ने पिछले 27 वर्षों में कभी भी स्कूलों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है। जिसके कारण बच्चों की एक बड़ी आबादी शिक्षा से वंचित है।

आदेश गुप्ता ने साधा निशाना

आदेश गुप्ता ने साधा निशाना

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों की स्थिति को लेकर केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के 84 प्रतिशत पद, उप-प्राचार्य के 34 प्रतिशत, टीजीटी शिक्षकों के 40 प्रतिशत और पीजीटी शिक्षकों के 22 प्रतिशत पद अभी भी खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सिसोदिया अन्य राज्यों के स्कूलों के बारे में चिंतित हैं, लेकिन अगर वह दिल्ली की स्थिति के लिए उस चिंता का 10 प्रतिशत भी होता, तो बच्चों को दो पालियों में पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें- डूसिब की खाली पड़ी जमीनों का होगा ऑडिट: मनीष सिसोदिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+