Gujarat Election: निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 12 भाजपा नेताओं की सदस्यता रद्द, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए वोट 1 और 5 दिसंबर को डाले जाएंगे। लेकिन इससे पहले भाजपा के अपने ही पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आए है्ं। टिकट नहीं मिलने की वजह से भाजपा नेताओं ने पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है और 12 नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने भी इन नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सदस्यता को रद्द कर दी है। इससे पहले पार्टी की तरफ से 7 अन्य बागी नेताओं की भी सदस्यता रद्द की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन 12 नेताओं को पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया गया है, वे भाजपा की तरफ से उतारे गए प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। ये सभी उम्मीदवार दूसरे चरण के प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। भाजपा की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में कहा गया है कि 12 नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा जिन नेताओं को निलंबित किया गया है, वे पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे।
इन नेताओं को पार्टी से किया गया है निलंबित
पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन नेताओं को निलंबित किया गया है, उनमें पादरा के पूर्व विधायक दीनू पटेल और बयाद के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला भी शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी की तरफ से कुलदीपसिंह राउल (सावली), खाटूभाई पागी (शेहरा), एसएम खांट (लुनवाड़ा), जेपी पटेल (लुनवाड़ा), रमेश ज़ाला (उमरथ), अमरशी ज़ाला (खंभात), रामसिंह ठाकोर (खेरालू), मावजी देसाई (धनेरा) और लेबजी ठाकोर (दीसा निर्वाचन क्षेत्र) को भी पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित किया गया है।
आप ने किया है भाजपा के वोट प्रतिशत में गिरावट का दावा
गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर 1 दिसंबर को और बाकी 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। जैसे-जैसे वोटिंग की डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे गुजरात चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। मंगलवार को आप के सर्वेसर्वा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि गुजरात में आप की सरकार बनेगी। जबकि भाजपा के वोट प्रतिशत में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गुजरातियों के पास पहली बार ऐसा मौका, भाजपा-कांग्रेस से मिल सकता है छुटकारा: राघव चड्ढा
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications