श्मशान के पास चार दोस्तों को मिली मौत, कार से घूमने निकले थे

Gujarat News, अमरेली। गुजरात में अमेरली शहर के कस्बावाड़ क्षेत्र में चार दोस्त कार लेकर साथ घूमने निकले थे, तभी श्मशान के पास एक डम्पर के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन लोगों की स्थल पर ही मौत हो गई थी। एक अन्य को अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने भी दम तोड़ दिया। जोरदार टक्कर के कारण लाशों को निकालने के लिए भी जेसीबी की मदद लेनी पड़ी थी।

Four friends killed in horrific accident in Rajkot

ट्रक से कार की जोरदार टक्कर
अमरेली की पुरानी जैल के पास कस्बावाड़ में रहने वाले तौफीक गफारभाई आमदाणी, अकरम हजीभाई सोलंकी, फैजल अशरफभाई नागाणी और आशीष हनीफभाई नामक चार दोस्त देर रात को एस्टीम कार लेकर घूमने निकले थे। लेकिन बायपास रोड पर श्मशान के पास पहुंचते ही सामने चक्कर गढ़ रोड की ओर से आ रहे ट्रक के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई थी।

तीन की मौके पर मौत, एक की अस्पताल में
इस टक्कर से कार में सवार तीन दोस्तों की वहीं पर मौत हो गई थी। उनकी लाशें इतनी बुरी तरह फंस गई थीं कि उनको निकालने के लिए जेसीबी बुलवाना पड़ा था। हलांकि घायल आसिफ को पहले अमरेली और बाद मे राजकोट अस्पताल भेजा गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दौड़ गई। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू की है।

Four friends killed in horrific accident in Rajkot

हादसे से पसरा मातम
मृतक युवकों में फैज़ल छह बहनों का अकेला भाई था और अकरम के साथ फ्रूट का कारोबार करता था। तौफीक आलू बेचने का काम करता था और आसिफ कॉलेज में पढ़ाई करता था। अचानक हुई चारों की मौत से परिवार शोक में डूब गया है और एक ही क्षेत्र के चार-चार युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में भी मातम छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+