गुजरात: पटाखे की दुकान में भीषण आग, एक कार और 7 बाइक जलकर राख
अहमदाबाद, 9 अगस्त: गुजरात में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां पटाखों की दुकान में आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत ज्यादा नुकसान हो चुका था। वहीं दूसरी ओर राहत भरी बात ये रही कि घटना में ना तो किसी की जान गई और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ। फिलहाल जांच टीम आग लगने की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक गुजरात के आणंद में अचानक एक होलसेल पटाखे की दुकान से धुंआ निकलता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही आसपास की दुकानों का खाली करवाया गया। आग की चपेट में आने से दुकान तो तबाह हुई ही, साथ में एक कार और 7 बाइकें भी जलकर खाक हो गई। वहीं आग बुझाने के चक्कर में एक दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस को अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
नोएडा में भी अग्निकांड
वहीं रविवार देर रात नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद आनन-फानन में पहुंची 15 दमकल गाड़ियों ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार होने की वजह से फैक्ट्री बंद थी, जिस वजह से कर्मचारी वहां पर नहीं थे। इसी के चलते घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया।












Click it and Unblock the Notifications