गुजरात में जब्त किए गए 50 लाख के नकली सैनिटाइजर, देखने में बोतलें लग रहीं बिल्कुल असली
वडोदरा। कोरोना से मचे कोहराम के बीच गुजरात के वडोदरा में भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर जब्त किए गए हैं। यहां शहर की गोरवा जीआईडीसी स्थित ए.के. इंडस्ट्रीज में क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। जहां से क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी संख्या में नकली सैनिटाइजर मिले। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि, शुरूआती पूछताछ में 50 लाख रुपए कीमत के नकली सैनिटाइजर की बात सामने आई है।

अधिकारी के मुताबिक, शहर पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी पर यह कार्रवाई की। बाद में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम की मदद लेकर नकली सेनेटाइजर में इथनोल नामक एल्कोहल मिला होने का संदेह हुआ तो उसके आधार पर जांच शुरू करवाई गई।

उन्होंने कहा कि, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट आने के बाद थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।














Click it and Unblock the Notifications