गुजरात: अमेरिकी राइफल समेत 80 लाख के देशी-विदेशी हथ‍ि‍यारों का जखीरा मिला, 9 गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात में एटीएस एवं पुलिस के दस्ते ने देशी-विदेशी हथ‍ि‍यारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। साथ ही 9 आरोपी गिरफ्तार कर लिए। एटीएस के उपाधीक्षक बी.पी. रोजिया के मुताबिक, उन हथियारों में रिवॉल्‍वर, माउजर, बंदूकें आदि अमरीका निर्मित राइफल, इंग्‍लैंड, बेल्जियम, बर्मिंघम, कानपुर में बने पिस्‍टल, व कारतूस तथा एसएएफ कानपुर 2005, एसएएफ कानपुर इंडिया की रिवॉल्‍वर 32 एमके-1, 32 एमके2, 32 एमके-4 जैसे असलहे शामिल हैं।

domestic and foreign weapons seized in Gujarat, StateWide network busted; 9 arrested by ATS & Police team

बाजार में इन हथियारों की कीमत करीब 80 लाख रुपए होगी। ये अवैध हथियार एक राज्‍यव्‍यापी गिरोह से पकड़े गए हैं। दरसअल, गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों के दो मुख्‍य सौदागर अपनी गतिविधियां अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद उन सहित 9 अन्‍य की धरपकड की गई। उनसे 54 अवैध हथियार बरामद किए गए। जिनमें पिस्‍तौल, बंदूक व 44 जीवित कारतूस शामिल हैं।

वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि, आतंकवादी निरोधक दस्‍ते के पुलिस अधीक्षक दीपन भद्रन के निर्देश पर एटीएस की टीम राज्‍य में अवैध हथियारों की हेराफेरी पर निगरानी रखे हुए थी। तभी गुप्‍त सूचना मिली। जिसके बाद इस्‍कॉन चार रास्‍ता नायडू नर्सरी के पास मोरबी जिले के वांकानेर निवासी मुस्‍ताक गुलमहंमद बलौच (42 वर्ष) और अहमदाबाद जिले के गांगड गांव निवासी वाहिद खान अशरफ खान पठान (33 वर्ष) धर लिए गए।

उनसे लोडेड रिवॉल्‍वर, लोडेड पिस्‍टल तथा 4-4 जीवित कारतूस बरामद हुए। फिर, एटीएस की टीम ने दोनों से पूछताछ की तो उन्‍होंने बताया कि गुजरात के कई शातिर अपराधी व गन हाउस डीलर मिलकर राज्‍यभर में अवैध हथियारों का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कुबूला कि, राज्‍य के कई नामी अपराधियों तक देश-विदेश में बने खतरनाक हथियारों का जखीरा सप्‍लाय किया जाता है। यह सब ध्यान में रखते हुए पुलिस एटीएस की टीमों ने गुजरात के कच्‍छ, अमरेली, वांकानेर, वीरपुर, अहमदाबाद के गांगड, जामनगर सहित विविध स्‍थलों पर छापेमारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+