कोरोना मरीज का दिल बहलाने के लिए अस्पताल में डॉक्टरों ने गाया गाना, वीडियो वायरल
सूरत, 21 मई: देश भर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अस्पतालों में कोरोना के मरीजों की भीड़ है। कोरोना मरीजों से परिजनों को मिलने की इजाजत भी नहीं होती है। ऐसे में अक्सर कोरोना मरीज उदास भी हो जाते हैं। गुजरात के सूरत शहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें डॉक्टर कोरोना मरीजों को गाना सुनाकर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। वूमला नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में पीपीई किट पहने और मास्क लगाए तीन डॉक्टर माइक लिए एक मरीज के बेड के चारों तरफ खड़े नजर आ रहे हैं और गाना गा रहे हैं। डॉक्टरों को ऐसे गाना गाते हुए देखकर मरीज भी उनकी ओर काफी सुकून की निगाहों से देख रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट कर रहे हैं और डॉक्टरों की तारीफ कर रहे हैं।
पहले भी वायरल हुआ था सूरत के अस्पताल से वीडियो
अप्रैल में भी गुजरात के गुजरात के सूरत सिविल अस्पताल से एक वीडियो वायरल हुआथा। जिसमें ऐसे ही डॉक्टर और अस्पताल के कई कर्मचारी कोरोना मरीज के जन्मदिन पर उसके लिए गाना गा रहे थे। कोरोना मरीज के बेड के इर्दगिर्द खड़े होकर 'तुम जियो हजारों साल' गाना गाते डॉक्टरों का वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications