गुजरात के डिप्टी CM बोले- ‘देश में संविधान-धर्मनिरपेक्षता और कानून तभी तक, जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं’
गांधीनगर। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने देश के संविधान, धर्मनिरपेक्षता एवं कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। आज नितिन पटेल ने कहा कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तब तक चलेगी, जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं। हिंदू अल्पसंख्यक हुए तो ये कुछ नहीं बचेगा। पटेल ने कहा कि, यह मेरी बात लिखकर रख लें..अगर हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन देश में ना कोई कोर्ट-कचहरी होगी, ना कोई कानून होगा, न कोई लोकशाही होगी, न संविधान रहेगा,...सब हवा में दफना दिया जाएगा।"

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का भाषण
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने ये बातें राजधानी गांधीनगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित भारत माता मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान कहीं। सैकड़ों लोगों के सामने पटेल ने कहा कि, अगर हिंदू समुदाय एक बार अल्पसंख्यक हो गया, तो फिर "कुछ भी नहीं रहेगा"।
उन्होंने आगे कहा कि, हमारे यहां अभी लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं। गुजरात पुलिस बल में भी हजारों मुसलमान हैं, वे देशभक्त हैं। मैं इनके बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं आपको बताता हूं...आप इसका वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो कर लें, इन शब्दों को नोट कर लें कि, जो भी लोग संविधान, धर्म निरपेक्षता और कानून की बात कर रहे हैं, ऐसा तब तक है जब तक देश में हिंदू बहुसंख्यक है। जिस दिन हिंदुओं की संख्या घट जाएगी, उस वक्त न यहां धर्मनिरपेक्षता होगी, ना लोकसभा होगी, ना संविधान रहेगा। सब हवा में उड़ जाएगा, दफन कर दिया जाएगा। कुछ नहीं बचेगा।'
Recommended Video

37 मिनट तक ऐसा बोले उपमुख्यमंत्री
नितिन पटेल जब ऐसा बोल रहे थे, तो वहां राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और वीएचपी (विहिप) व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शीर्ष नेता मौजूद थे। पटेल लगभग 37 मिनट बोलते रहे। अपने भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि, "मैं सबकी बात नहीं कर रहा हूं। मैं यह मानता हूं कि हमारे यहां लाखों मुसलमान और ईसाई देशभक्त भी हैं। हजारों मुस्लिम सेना में और गुजरात पुलिस फोर्स में हैं। वे देश भक्त हैं। मगर, मैं यह भी साफ कह रहा हूं कि..जिस दिन... हिंदुओं की संख्या घट जाएगी, तब न धर्मनिरपेक्षता की बात होगी, न यहां लोकसभा होगी और न संविधान रहेगा, सब हवा में उड़ा दिया जाएगा। ये कुछ नहीं रहेगा!"

धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी बोले
नितिन पटेल ने गुजरात के धर्मांतरण विरोधी कानून- "गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन अधिनियम 2021" पर भी बयान दिया। राज्य सरकार ने ये कानून विवाह के जरिए जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए बनाया था। इस कानून के प्रावधानों की संवैधानिकताओं को चुनौती देने वाली कुछ याचिकाओं के बाद अधिनियम की कुछ धाराओं पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पटेल की अगुवाई में सरकार का कहना है कि वो इस मामले पर हाईकोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

हिंदू लड़कों पर भी होगी कार्रवाई
धर्मांतरण विरोधी कानून- "गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन अधिनियम 2021" पर बोलते हुए पटेल ने कहा कि हमें पता चला है कि, इस अधिनियम को चुनौती देने वाली रिट याचिका एक संगठन द्वारा दायर की गई थी। मैं उस संगठन से पूछना चाहता हूं कि अगर हिंदू लड़कियां हिंदुओं से शादी करती हैं, मुस्लिम लड़कियां मुसलमानों से शादी करती हैं, ईसाई लड़किया ईसाई से शादी करती हैं...सिख लड़कियां सिखों से शादी करती हैं तो उन्हें क्या दिक्कत है... मैं स्पष्ट करता हूं कि अगर कोई हिंदू लड़का एक निर्दोष मुस्लिम लड़की को धोखा देकर शादी करता है ये कानून उस पर भी लागू होता है। इसलिए ये कानून किसी विशेष मजहब के लिए नहीं है, अपितु सबको न्याय देगा।












Click it and Unblock the Notifications