घोड़े पर नहीं, हाथी पर निकली दलित दूल्हे की बारात, इस गुजराती फौजी के हो रहे हैं खूब चर्चे

अहमदाबाद. गुजरात में भचाऊ के सामखियाली में हुई एक शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं। यहां दूल्हे के बारात घोड़े पर नहीं, बल्कि हाथी पर निकाली गई। दूल्हा जाति से दलित है और पेशे से फौजी। इलाके में उच्च जातियों को इस बात पर ऐतराज रहा है कि, दलितों की घुड़चढ़ी नहीं करने दी जाए। ऐसे में फौजी ने अपनी बरात के लिए घोड़ा नहीं, अपितु हाथी की व्यवस्था की। जब उसकी बारात निकली, ताे लोग देखते ही रह गए।

gujarat, Dalit grooms procession on elephant

हाथी पर निकली दलित युवक की बारात
दलित दूल्हे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई यूजर्स दूल्हे को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। बहरहाल, जिस इलाके में यह बारात निकली, वहां कुछ दिनों पहले ही दलित युवक की बारात में पत्थरबाजी हुई थी। गुजरात के कई जिलों में राजपूत या पाटीदार समाज के लोग दलितों को घोड़ी नहीं चढ़ने देते। अब जब यह बारात, हाथी पर निकली तो आकर्षण का केंद्र बन गई। इसकी चहुंओर चर्चा हो रही है।

इधर,गाय को साक्षी मानकर लिए सात फेरे
गुजरात के ही सूरत में पिछले दिनों अनोखा विवाह देखने को मिला था, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने गाय माता को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इतना ही नहीं, गाय-बछड़े के साथ बारात भी निकली। यह शादी शहर के भटार रोड पर रहने वाले रामपाल गाडोदिया के बेटे रोहित कुमार और वेसू के मदनलाल तोड़ी की बेटी अभिलाषा की हुई थी। रोहित कुमार ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। जबकि, अभिलाषा सीए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+