दलित बच्चे हाथ जोड़कर मांगते रहे माफी और वे बेरहमी से मारते रहे, मन नहीं भरा तो कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया

पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर में बच्चों को जानवरों की तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। कुछड़ी गांव में चोरी की आशंका होने पर दो दलित किशोरों को बेरहमी से पीटा गया। हद तो तब हो गई जब दोनों को कुत्ते के पिंजरे में डालकर मारा और करंट देने की धमकी दी। बच्चों की पिटाई का वीडियो किसी ने बना लिया और वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

dalit boys beaten by men brutally than trapped them in cage

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो नाबालिग बच्चों को पेड़ की साख से पीटा जा रहा है। दोनों बच्चे बार-बार माफी मांगते हुए खुद को छोड़ने की विनती कर रहे हैं लेकिन, पीटनेवाले को उनपर जरा सी भी दया नहीं आई। आरोपी का मन पिटाई के बाद नहीं भरा तो दोनों को कुत्ते वाले पिंजरे में बंद कर दिया और पिंजरे के अंदर दोनों को मारा। फिर बच्चों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।

dalit boys beaten by men brutally than trapped them in cage

मामले को लेकर एक किशोर के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसमें आरोपी के तौर पर इसी गांव के परबत कुछड़िया, वेजा कुछड़िया समेत लीला केशवाला का नाम लिखाया गया है। दलित होने के बावजूद आरोपियों द्वारा न सिर्फ बेरहमी से पिटाई बल्कि घटना का वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+